लोकतंत्र की मजबूती को निष्पक्ष चुनाव-मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी, दिल्ली में धरने में शामिल हुए CM सुक्खू – भारत केसरी टीवी

लोकतंत्र की मजबूती को निष्पक्ष चुनाव-मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी, दिल्ली में धरने में शामिल हुए CM सुक्खू

मदन शर्मा

Advertisement

 

Advertisement

दिल्ली में धरने में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुक्खू. गुरुवार सुबह शिमला से हुए थे रवाना, आज वापसी संभव

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा बेहद जरूरी है। वह वोट चोरी के खिलाफ इंडिया गठबंधन के गुरुवार को दिल्ली में आयोजित धरने में शामिल हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की मौजूदगी में राजघाट में धरने पर बैठे। धरने में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि धरने में महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों को याद किया गया। महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और जनभागीदारी के माध्यम से देश को लोकतंत्र की राह दिखाई।

राजघाट से इन्हीं मूल्यों को स्मरण करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की यह लड़ाई संविधान की गरिमा बनाए रखने, लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत करने, चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता सुनिश्चित करने और प्रत्येक नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के लिए है। बता दें कि गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू शिमला से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हालांकि पूर्व में उनका गुरुवार को वन्यजीव सप्ताह के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का कार्यक्रम था, लेकिन दिल्ली में इंडिया के धरने की सूचना मिलते ही सीएम दिल्ली रवाना हो गए।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000