कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपये, सदर थाना में मामला दर्ज – भारत केसरी टीवी

कार बेचने के नाम पर व्यक्ति से ठगे लाखों रुपये, सदर थाना में मामला दर्ज

सस्ते दाम पर कार बेचने के नाम पर शातिरों ने एक व्यक्ति से करीब 10 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने व्यक्ति से व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया था। धोखाधड़ी का पता चलने पर व्यक्ति ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। व्यक्ति ने मामले की शिकायत सदर थाना में दी है। पुलिस को दी शिकायत में अशोक कुमार निवासी गांव रोपा डाकघर धौणकोठी जिला बिलासपुर ने बताया है कि एक व्यक्ति ने व्हाट्सएप के माध्यम से उससे संपर्क किया। उसने अपना नाम दीपक गोयल निवासी हरिद्वार उत्तराखंड बताया। उस व्यक्ति ने एक क्रेटा कार को सस्ते दाम पर बेचने का लालच दिया, जिस पर उस व्यक्ति के बैंक अकाउंट में करीब 10 लाख रुपये भेज दिए। इसके बाद वह कार की डिलीवरी देने में आनाकानी करने लगा। जब भी पैसे वापस मांगने की बात की तो उसने गाली-गलौज किया और धमकियां दीं। अब उसका मोबाइल बंद आ रहा है। उधर, एएसपी शिव कुमार चौधरी ने बताया कि विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000