रोहडू/जुब्बल 15 सितंबर: एक क्षण में परमात्मा से मिला देता है सतगुरु की यही पहचान होती हैं

शिमला मदन शर्मा 16 सितंबर

Advertisement

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की असीम कृपा से जोन स्तरीय समागम का आयोजन किया गया। एक क्षण में परमात्मा से मिला देता है सतगुरु की यही पहचान होती हैं, परमात्मा को जानने के बाद ही अपने मूल रूप का पता चलता है कि हम आत्मिक रूप से इसी परमात्मा की अंश है। यह विचार संत निरंकारी मिशन के महात्मा कुलभूषण चौधरी जी (जोनल इंचार्ज सहारनपुर) ने रोहड़ू संयोजक एरिया के जुब्बल क्षेत्र स्थित स्टेडियम में आयोजित विशाल सत्संग कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि एक परमात्मा का एहसास होने के बाद एकत्व का भाव पूरे विश्व के लिए आ जाता है। परमात्मा को जानकर प्रेम भावना से भक्ति की जाए तो वह प्रेम-भक्ति बन जाती है। हर एक में परमात्मा है और हर कोई श्रेष्ठ है इस भाव से कोई जाति-पाति का बंधन इंसान के दिल में घृणा नहीं लाते।

नि:स्वार्थ रूप से सेवा का भाव तथा एक दूसरे के साथ सहयोग करते हुए जीवन जीना ही मानवता है। सदैव सरबत के भले की बात रखनी है। संत का हृदय हर एक के लिए पिघल जाता है और अपने पराए का भेद मिट जाता है। केवल शारीरिक रूप से ही इंसान नहीं बनना बल्कि मानव मात्र के प्रति मानवता झलकनी चाहिए। चौधरी जी ने आगे कहा कि परमात्मा को जितना अपने दिल में बिठाएंगे। तभी मानवता के प्रति प्यार होगा। हर इंसान को कीचड़ में कमल की तरह खिलना चाहिए। आसपास का माहौल खराब होने के बावजूद भी हम अपने अपने जीवन को निखार कर रखना चाहिए। सतसंग में भारी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।

इस जोन स्तरीय कार्यक्रम में जुब्बल क्षेत्र के साथ-साथ शिमला तथा किन्नौर जिला के विभिन्न स्थानों से आए निरंकारी श्रद्धालुओं ने भाग लिया ।

अंत में शिमला जोन के जोनल इंचार्ज आदरणीय एनपीएस भुल्लर जी तथा मुखी जुब्बल अशोक ढलोशा जी ने सभी का धन्यवाद किया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000