आजादी के बाद डोडरा क्वार मैं पहली बार मनाया महिला दिवस

B.R.Sarena शिमला, 08 मार्च 2025
आज हिमाचल प्रदेश के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया जिसमें उपमंडल दण्डाधिकारी डोडरा क्वार धर्मेश रामोत्रा, डॉ अक्षिता, डॉ सचिन एमओ क्वार विशेष रूप में शामिल रहे। इस उपलक्ष पर डोडरा क्वार के महिला मंडल के सदस्य तथा अन्य महिलाओं और लड़कियों ने भाग लिया।
महिला मंडल कितेरवाड़ी की प्रधान निर्मला चौहान ने अपने संबोधन में बताया की अपने जीवन में तथा डोडरा क्वार में पहली बार महिला दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर लगभग 500 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। महिला दिवस में महिलाओं ने नशे के विरुद्ध इस दिवस को मनाने का आज निर्णय लिया क्योंकि यह क्षेत्र भी नशे की चपेट में है।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान कमलेश व पूर्व प्रधान शंकर ध्यान ने भी अपने विचार रखे।
इस अवसर पर महिलाओं ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सभी महिलाओं ने नाटी का भी आयोजन किया तथा लोकगीतों को भी गाया।
उपमंडल दण्डाधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने इस उपलक्ष्य पर सभी को महिला दिवस की बधाई दी और कहा कि डोडरा क्वार में आजादी के बाद पहली बार मनाया जा रहा है। उन्होंने महिलाओं के उत्साह की सराहना की उसके साथ आज के दिन भी महिलाओं ने जो नशे के विरुद्ध अपने अभियान को ज़ोर देने के लिए कार्य किया वो बहुत सराहनीय है।
इस अवसर पर महिला मंडल कितरवाड़ी, कटोल, पुजारली और ज्यूराडी की प्रधानों ने भी अपने कार्यक्रम दिए।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

क्या हिमाचल की सरकार अपने कार्यकाल के 5 साल पूरे करेगी

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000