मुख्य सचिव ने राज्य मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने हेतु अभिविन्यास कार्यशाला की अध्यक्षता की – भारत केसरी टीवी

मुख्य सचिव ने राज्य मानव विकास रिपोर्ट तैयार करने हेतु अभिविन्यास कार्यशाला की अध्यक्षता की

शिमला, मदन शर्मा 20 फरवरी 2025

Advertisement

मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने आज यहां राज्य मानव विकास रिपोर्ट (SHDR) तैयार करने के लिए थीमैटिक वर्किंग ग्रुप्स (TWGs) के लिए आयोजित अभिविन्यास कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस कार्यशाला का आयोजन पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) के सहयोग से किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश इस प्रकार का अध्ययन करने वाला देश का पहला राज्य होगा।

Advertisement

मुख्य सचिव ने कहा कि यह रिपोर्ट बदलते जलवायु पैटर्न का स्वास्थ्य, कृषि एवं इससे जुड़े अन्य क्षेत्रों जैसे जल, वानिकी, पर्यटन, निर्माण कार्य और बुनियादी आवश्यकताओं तक पहुंच पर पड़ने वाले प्रभावों का विश्लेषण करने में सहायक होगी। विशेष रूप से युवा, महिलाएं और कमजोर वर्गों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को समझते हुए, इसके अनुरूप प्रभावी नीतियों को अपनाने की आवश्यकता है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि रिपोर्ट में जलवायु-स्मार्ट विकास और निर्माण के लिए रणनीतियों का प्रस्ताव किया जाएगा तथा जलवायु वित्त, विकेंद्रीकरण और जवाबदेह एवं समावेशी जलवायु कार्रवाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह रिपोर्ट मात्र एक दस्तावेज न होकर राज्य के सतत विकास के लिए एक मार्गदर्शिका होगी। उन्होंने यह भी कहा कि जलवायु परिवर्तन आज बेरोजगारी और कुपोषण से भी बड़ी समस्या बन चुका है।

Advertisement

मुख्य सचिव ने इस बात पर बल दिया कि थीमैटिक वर्किंग ग्रुप्स अपने-अपने क्षेत्रों के विशेषज्ञ हैं और जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को बेहतर ढंग से समझते हैं। उन्होंने समावेशी क्षेत्रीय अध्ययन और सामुदायिक भागीदारी पर जोर देते हुए कहा कि इस रिपोर्ट का उद्देश्य केवल आंकड़े जुटाना नहीं, बल्कि योजना बनाना है। इसके लिए जलवायु से संबंधित मौजूदा डेटा, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षणों और स्थानीय जानकारी का उपयोग किया जाएगा, ताकि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में जलवायु परिवर्तन के प्रभावों और भिन्नताओं का आकलन किया जा सके।

पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के निदेशक डी.सी. राणा ने कहा कि राज्य में जलवायु परिवर्तन के तीव्र प्रभाव देखे जा रहे हैं, जिससे लोगों की आजीविका, स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र बड़े पैमाने पर प्रभावित हुए हैं।

UNDP की मुख्य अर्थशास्त्री अमी मिश्रा ने थीमैटिक वर्किंग ग्रुप्स को उनकी प्रस्तुतियों को तैयार करने में मार्गदर्शन दिया।

इस कार्यशाला में वन विभाग प्रमुख समीर रस्तोगी, पर्यटन निदेशक विवेक भाटिया, EST&CC विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सुरेश अत्री सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000