राशनकार्ड धारकों को नहीं मिल रहा पूरा राशन, तेल सप्लाई पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

राशनकार्ड धारकों को नहीं मिल रहा पूरा राशन, तेल सप्लाई पर उठे सवाल

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

*सस्ते राशन के डिपुओं में नहीं मिल रहा सरसों-रिफाइंड तेल, आधा-अधूरा राशन मिलने से राशनकार्ड धारक निराश*

 

सस्ते राशन के डिपुओं में तेल व रिफाइंड तेल की सप्लाई गायब हो गई है। राशनकार्ड धारकों को मई माह में एक बार फिर आधा-अधूरा राशन खरीदने को मिलेगा। गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना पड़ेगा। कारण साफ है कि प्रदेश भर के गोदामों में अभी तक सरसों तेल व रिफाइंड तेल की सप्लाई नहीं पहुंच पाई है। बताया जा रहा है कि तेल के टेंडर हो चुके हैं, लेकिन तेल की सप्लाई अभी तक गोदामों में नहीं पहुंच पाई है। यही नहीं, रिफाइंड तेल पिछले चार-पांच महीनों से गायब चल रहा है।

हिमाचल सांस्कृतिक पत्रिका

राशनकार्ड धारकों को रिफाइंड की जगह सरसों तेल ही मुहैया करवाया जा रहा था और अब सरसों तेल भी गायब हो गया है। डिपुओं में तोता ब्रांड सरसों तेल 153 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से राशनकार्ड धारकों को मुहैया करवाया जा रहा था। लोगों को इस बार भी बाजार से महंगे दामों पर तेल खरीदना होगा। प्रदेश डिपो संचालक समिति के प्रदेशाध्यक्ष अशोक कवि का कहना है कि डिपुओं में सरसों तेल व रिफाइंड तेल की सप्लाई अभी तक नहीं पहुंच पाई है। राशनकार्ड धारक भी हर माह आधा-अधूरा राशन मिलने से खासे परेशान हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000