70 साल पुराने गाईघाट स्कूल को मिलेगा नया रंग-रूप, पाइन ग्रोव स्कूल के सहयोग से शुरू हुआ कार्य – भारत केसरी टीवी

70 साल पुराने गाईघाट स्कूल को मिलेगा नया रंग-रूप, पाइन ग्रोव स्कूल के सहयोग से शुरू हुआ कार्य

[मदन शर्मा ]

Advertisement

 

Advertisement

राजकीय केन्द्र प्राथमिक पाठशाला गाईघाट जो 1952 से लेकर अपना इतिहास संजोए बैठी है, जिसे अब नए रूप से रंग-रोगन/सफेदी करना बहुत जरूरी है। इस पाठशाला भवन पर इस समय चादरें डली हैं, जिसका रंग भूरा हो चुका है। अतः पूरे पाठशाला भवन पर लगभग ₹ 50,000 से 80,000 की राशि का खर्च आ सकता है। परन्तु कम बजट/ग्रांट के कारण पाठशाला भवन में सफेदी/रंग-रोगन नहीं हो पा रहा था।

पाठशाला में कार्यरत केन्द्र मुख्य शिक्षक श्री कमल देव एवं इनकी स्कूल प्रबंधन समिति के आग्रह करने पर प्रधानाचार्य (प्रमुख) कैप्टन श्री ए०जे० सिंह, पाइन ग्रोव स्कूल धर्मपुर एवं उप-प्रधानाचार्या श्रीमती डॉक्टर किरण अत्री जी के उदार-हृदय के कारण यह कार्य संभव हो पाया है। इनके द्वारा पाठशाला का पूरा मुआयना किया गया। तदोपरान्त तिथि 24/4/26 से इनके द्वारा रंग-रोगन/सफेदी करने वाली टीम को पूरे सामान के साथ पाठशाला में भेज दिया गया है व कार्य शुरू हो गया है।

इस पुनीत कार्य के लिए केन्द्र मुख्य शिक्षक व स्कूल प्रबन्धन समिति गाईघाट दिल की गहराइयों से इन्हें धन्यवाद देती है। अब यह पाठशाला पढ़ रहे विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन जाएगी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000