निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण: हरि राम चंदेल – भारत केसरी टीवी

निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने में शिक्षक की भूमिका महत्वपूर्ण: हरि राम चंदेल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

GGSSS सोलन में तीन दिवसीय निपुण भारत क्षमता निर्माण कार्यशाला का समापन

Advertisement

 

सोलन: शिक्षा खंड सोलन द्वारा EdCIL तथा प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान एवं विशेष सहयोग से राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GGSSS) सोलन में आयोजित तीन दिवसीय निपुण भारत क्षमता निर्माण कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन हुआ। कार्यशाला में JBT शिक्षकों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान (FLN), TLM तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण के प्रभावी प्रयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 

समापन दिवस पर प्रथम संस्था की मुख्य संदर्भ व्यक्तियों (KRPs) सुश्री नेहा एवं सुश्री दीक्षा तथा वरिष्ठ CIM सुश्री रशिमा बड़ोत्रा ने शिक्षकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से FLN दक्षताओं को विकसित करने के प्रभावी तरीकों से अवगत करवाया।

 

प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में कक्षा 1 एवं 2 के लिए निर्धारित ‘गणित निपुण लक्ष्य चार्ट’ का विस्तृत विश्लेषण किया गया। संख्या पहचान, प्रारंभिक गणना, मूलभूत गणितीय संक्रियाओं तथा ज्यामितीय आकृतियों की समझ विकसित करने के लिए विभिन्न कक्षा-कक्ष गतिविधियों पर चर्चा की गई।

 

दोपहर बाद के सत्र में शिक्षकों को शिक्षण-अधिगम सामग्री (TLM) के रचनात्मक उपयोग तथा गतिविधि-आधारित शिक्षण का प्रत्यक्ष अभ्यास करवाया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के लिए कक्षा-कक्ष को अधिक बाल-केंद्रित, आनंददायक एवं सहभागितापूर्ण बनाना रहा।

 

समापन अवसर पर खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी (BPEO) श्री हरि राम चंदेल ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत मिशन की सफलता का आधार प्रशिक्षण के बाद उसका प्रभावी क्रियान्वयन है। उन्होंने कहा कि:

 

«“प्रशिक्षण में सीखी गई गतिविधियों को केवल प्रशिक्षण तक सीमित न रखें, बल्कि उन्हें नियमित कक्षा-कक्ष शिक्षण का हिस्सा बनाएं। शिक्षक मार्गदर्शिका तथा 24 घटकों वाले ‘वंडर बॉक्स’ का दैनिक पाठ योजनाओं में प्रभावी एवं अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि प्रत्येक बच्चा अपेक्षित FLN दक्षताओं को प्राप्त कर सके।”»

 

उन्होंने सभी शिक्षकों से प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई गतिविधियों को अपनी कक्षाओं में नियमित रूप से लागू करने तथा बच्चों की सीखने की प्रगति पर निरंतर ध्यान देने का आह्वान किया।

 

कार्यशाला के सफल आयोजन पर उपस्थित शिक्षकों ने प्रशिक्षण को उपयोगी एवं व्यावहारिक बताते हुए कहा कि TLM एवं गतिविधि-आधारित शिक्षण से बच्चों को अवधारणाओं को सरल एवं आनंददायक तरीके से समझाने में सहायता मिलेगी।

 

इस अवसर पर शिक्षा खंड सोलन के संबंधित अधिकारी, संदर्भ व्यक्ति एवं JBT शिक्षक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000