राज्यपाल ने नारकंडा से ‘5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन’ को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हिमाचल अभियान को समर्पित रहा आयोजन – भारत केसरी टीवी

राज्यपाल ने नारकंडा से ‘5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन’ को दिखाई हरी झंडी नशा मुक्त हिमाचल अभियान को समर्पित रहा आयोजन

शिमला,मदन शर्मा 11 अप्रैल 2025 –

Advertisement

राज्यपाल श्री शिव प्रताप शुक्ल ने आज शिमला जिला के नारकंडा से 5वीं सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह आयोजन हिमालयन एक्सपीडिशन द्वारा आयोजित किया गया तथा इसे नशा मुक्त हिमाचल अभियान को समर्पित किया गया।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि देश के युवा सिर्फ भविष्य नहीं बल्कि वर्तमान भी हैं, और उन्हें सकारात्मक दिशा में मार्गदर्शन देना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

यह रन हिंदुस्तान-तिब्बत मार्ग के किनारे आयोजित की जा रही है, जिसमें हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग, इंडियन ऑयल, राज्य एड्स नियंत्रण समिति और हिमएरा सहयोगी हैं। इस कठिन ट्रेल रन में भारत के विभिन्न राज्यों से 250 से अधिक धावक भाग ले रहे हैं, साथ ही फ्रांस और जर्मनी के तीन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभागी हैं।

102 किलोमीटर लंबी यह दौड़ नारकंडा से सराहन तक के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहर से भरपूर मार्ग पर आयोजित हो रही है, जिसे चार श्रेणियों में विभाजित किया गया है।

राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि सिल्क रूट अल्ट्रा ट्रेल रन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि हिमाचल की प्रकृति, संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अनोखा माध्यम है। उन्होंने आयोजन को युवाओं के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अवसर बताया।

राज्यपाल ने नशा मुक्त हिमाचल अभियान की अहमियत पर भी प्रकाश डाला और कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई सिर्फ सरकार की नहीं, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताई और सभी से इसे समाप्त करने का आह्वान किया।

इस मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक एवं कमांडेंट जनरल, होम गार्ड्स श्रीमती सत्वंत अटवाल त्रिवेदी ने कहा कि यह आयोजन हिमाचल की भावना को दर्शाता है। वहीं अपर पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) श्री अभिषेक त्रिवेदी ने खेल आयोजनों को युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने वाला कदम बताया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में डॉ. अखिल शर्मा ने नशे की लत के कारणों और उपचार पर अपने विचार साझा किए। शिवालिक नर्सिंग कॉलेज के छात्रों ने नशा विरोधी जागरूकता पर प्रस्तुति दी।

हिमालयन एक्सपीडिशन के सदस्य लक्ष्य ने ट्रेल रन की जानकारी दी। संस्थापक सदस्य अतुल मेहता ने राज्यपाल का सम्मान किया और हेमंत शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव श्री सी.पी. वर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000