ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस के जवानों से भरी निजी बस पलटी, 30 जवान घायल – भारत केसरी टीवी

ब्रेकिंग न्यूज : पुलिस के जवानों से भरी निजी बस पलटी, 30 जवान घायल

पटना। बैरिया- छपरा के बीच मंगलवार की आधी रात को चांददियर पुलिस चौकी के पास बिहार स्पेशल आर्म्स पुलिस 18वीं बटालियन के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में 30 के करीब जवान घायल हो गए। बस में फंसे जवानों की चीख- पुकार सुनकर पुलिस चौकी पर तैनात जवान दौड़कर मौके पर पहुंचे।

Advertisement

उन्होंने सभी घायलों को बस से बाहर निकाला। उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराकर सभी घायलों को इलाज के लिए सोनबरसा सीएचसी भिजवाया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चार घायलों को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं अन्य को इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया। एसपी विक्रांत वीर ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के इलाज की व्यवस्था कराई।

Advertisement

बिहार के डुमरांव की फोर्स डेहरी रोहतास जिले में तैनात थी। छठ पर्व पर 81 जवानों की ड्यूटी सिवान में लगी। मंगलवार की दोपहर दो प्राइवेट बसों में सवार होकर 81 जवान सिवान के लिए रवाना हुए। एक बस में 46 लोग सवार थे, जिसमें दो होमगार्ड सिवान के व चालक, परिचालक शामिल थे।

Advertisement

रात 12.30 बजे जवानों से भरी बस चंददीयर पुलिस चौकी व पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे खेत में गिर गई। रात में गहरी नींद में सोए जवान अचानक बस पलटने से चीखने- चिल्लाने लगे। कुछ जवान शीशा तोड़कर बाहर निकल गए। आवाज सुनकर पास के चौकी पर तैनात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे।

Advertisement

थाने पर फोन कर फोर्स बुलाने के साथ ही घायल जवानों को उपचार के लिए लिए एंबुलेंस व निजी साधना से सोनबरसा भिजवाया। यहां प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। चार लोगों की हालत गंभीर होने पर वाराणसी रेफर किया।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000