मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय ने दिया ₹47,05,683 का योगदान – भारत केसरी टीवी

मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए हिमाचल विश्वविद्यालय ने दिया ₹47,05,683 का योगदान

शिमला,मदन शर्मा 31 जुलाई 2025:

Advertisement

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आज हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों की ओर से ₹47,05,683 की राशि का चेक भेंट किया गया। यह चेक विश्वविद्यालय की कार्यकारी परिषद के सदस्य एवं शिमला से विधायक हरीश जनारथा ने मुख्यमंत्री को सौंपा।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने इस सराहनीय प्रयास के लिए सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों का आभार जताया और कहा कि इस प्रकार के योगदान जरूरतमंदों की सहायता में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने आमजन से मुख्यमंत्री राहत कोष में उदारतापूर्वक सहयोग करने की अपील भी की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, हिमाचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. महावीर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000