हिमाचल में बदलेगा मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में बदलेगा मौसम, 3 दिन तक आंधी-तूफान का अलर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल गया है। शनिवार को प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजधानी शिमला में शनिवार को दोपहर बाद अचानक मौसम खराब हुआ और तेज तूफान चला। इस दौरान शिमला में हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इसके अतिरिक्त बीते 24 घंटे में सराहन 18.5 मिमी सबसे अधिक वर्षा हुई, जबकि सांगला, सेओबाग और भावानगर में भी बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने 3 से 5 मई तक कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।

Advertisement

इसके बाद 6 व 7 मई कुछ स्थानों पर हल्की बारिश जारी रह सकती है। 8 मई को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। मौसम विभाग ने 3, 4 और 5 मई के लिए आंधी-तूफान और बिजली गिरने का यैलो अलर्ट जारी किया है। खासकर मध्य व उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में इसका ज्यादा असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग विशेषज्ञों के अनुसार प्रदेश में अगले 24 घंटों में तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट और अधिकतम तापमान में भी 3 से 4 डिग्री तक कमी आ सकती है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000