पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, नोटा स्टैंप मतदान कक्ष में छोड़ने पर पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड – भारत केसरी टीवी

पंचायत चुनाव में बड़ी लापरवाही, नोटा स्टैंप मतदान कक्ष में छोड़ने पर पूरी पोलिंग पार्टी सस्पेंड

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी के चार सदस्य सस्पेंड, मतदान कक्ष में निर्धारित स्टैंप के साथ छोड़ दी नोटा की रबर स्टैंप*

 

रामपुर के मतदान केंद्र ब्रांदली-1 में मतदान कक्ष में निर्धारित स्टैंप के साथ छोड़ दी नोटा की रबर स्टैंप

हिमाचल प्रदेश में पहले चरण के पंचायत चुनाव में राज्य की कुल 1293 पंचायतों में यह चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रदेश भर में यह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुए हैं। हालांकि कई जगह अधिकारियों की लापरवाही भी सामने आई है, जिसके चलते कुछ पंचायतों में चुनाव स्थगित करने पड़े हैं। इसी कड़ी में जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव कार्य में लापरवाही बरतने पर पोलिंग पार्टी संख्या-65 के समस्त अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत नरैन के वार्ड नंबर-1 स्थित मतदान केंद्र ब्रांदली-1 में तैनात पोलिंग पार्टी द्वारा मतदान प्रक्रिया के दौरान गंभीर प्रक्रियात्मक त्रुटि की गई। जांच में पाया गया कि मतदान कक्ष के अंदर निर्धारित एरो क्रॉस मार्क सील के साथ नोटा की रबर स्टैंप भी छोड़ दी गई थी। एक मतदाता द्वारा शिकायत किए जाने पर यह मामला प्रकाश में आया कि उसने अनजाने में नोटा की मुहर उम्मीदवार के स्थान पर लगा दी। मामले की सूचना सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मिलने तक 124 मतदाता मतदान कर चुके थे।

 

पूरी पोलिंग पार्टी निलंबित

 

इस त्रुटि के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई तथा मतदान को रोकना पड़ा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरी पोलिंग पार्टी को निलंबित किया गया है। इसमें अनिल कुमार, टीजीटी, राजकीय उच्च विद्यालय देव नगर – प्रीसाइडिंग अधिकारी, प्रकाश चंद, एलटी, राजकीय उच्च विद्यालय मश्नू – पोलिंग अधिकारी,

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000