मनरेगा कार्यों में धांधली पर बड़ी कार्रवाई, JE और सचिव के बाद अब ग्राम रोजगार सेवक भी नौकरी से बर्खास्त – भारत केसरी टीवी

मनरेगा कार्यों में धांधली पर बड़ी कार्रवाई, JE और सचिव के बाद अब ग्राम रोजगार सेवक भी नौकरी से बर्खास्त

[MADAN SHARMA]

Advertisement

चम्बा जिले की मैहला पंचायत में मनरेगा के तहत हुए इंटरलॉकिंग टाइलों के कार्यों में अनियमितताएं सामने आने पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। पंचायत में तैनात ग्राम रोजगार सेवक रीना कुमारी को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया है। पंचायत समिति मैहला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) ने 24 सितम्बर को उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए। इसी मामले में इससे पहले आऊटसोर्स पर तैनात जेई और पंचायत सचिव को भी बर्खास्त किया जा चुका है।

Advertisement

कुठवाड़ी निवासी की शिकायत से खुला मामला, इन 3 कार्यों पर उठे सवाल

यह पूरा मामला कुठवाड़ी निवासी रमेश कुमार की शिकायत के बाद सामने आया। शिकायत में मनरेगा के तहत करवाए गए इंटरलॉकिंग टाइलों के कार्यों और उनके भुगतान में गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के आधार पर जब जांच का दायरा बढ़ा, तो तीन कार्यों पर विशेष रूप से सवाल खड़े हुए। जांच के घेरे में आए कार्यों में जलपा से पंचायत घर तक इंटरलॉकिंग टाइलों का कार्य, जलपा हार्डवेयर से भारतीय स्टेट बैंक मैहला तक इंटरलॉकिंग तथा भारतीय स्टेट बैंक मैहला से डाकघर मैहला तक इंटरलॉकिंग टाइलों का कार्य शामिल है। जांच में इन कार्यों के अभिलेखों और मौके की स्थिति  को लेकर अनियमितताएं पाई गईं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000