*मणिमहेश यात्रा 24 को रवाना होगी दशनामी जूना अखाड़ा की छड़ी, मणिमहेश में राधाष्टमी न्हौण के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति* – भारत केसरी टीवी

*मणिमहेश यात्रा 24 को रवाना होगी दशनामी जूना अखाड़ा की छड़ी, मणिमहेश में राधाष्टमी न्हौण के लिए प्रशासन ने बनाई रणनीति*

चंबा के भरमौर स्थित मणिमहेश झील हिंदुओं और शिव भक्तों की आस्था का प्रमुख केंद्र है
मणिमहेश यात्रा के राधाष्टमी के शाही स्नान के लिए दशनामी जूना अखाड़ा की छड़ी धार्मिक परंपरा के अनुरूप 24 अगस्त को मुख्यालय से रवाना होगी। यह छड़ी छह दिन तक यात्रा के विभिन्न पडावों से पैदल होकर तीस अगस्त की शाम को मणिमहेश झील पर पहुंचेगी। दशनामी जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा को लेकर मुख्यालय में सोमवार को एसडीएम सदर प्रियांशु खाती की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में दशनाम जूना अखाड़ा की छड़ी यात्रा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर होने वाली तैयारियों पर चर्चा की गई।

Advertisement

एसडीएम प्रियांशु खाती ने बताया कि 24 अगस्त को दोपहर बाद चंबा शहर के रामगढ मोहल्ले स्थित दशनाम अखाड़ा में भगवान दत्तात्रेय की पूजा-अर्चना करने के उपरांत छड़ी को मणिमहेश के लिए रवाना किया जाएगा। 24 अगस्त को छडी यात्रा का रात्रि विश्राम श्री राधाकृष्ण मंदिर जुलाहकड़ी में रहेगा। इसके उपरांत छडी यात्रा विभिन्न पडावों पर विश्राम करते 30 अगस्त की शाम मणिमहेश डल पर पहुंचेगी। एसडीएम ने अधिकारियों को उचित प्रबंध सुनिश्चित करने के आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

Advertisement

दशनामी छड़ी भगवान शंकर का अंश
दशनाम छड़ी यात्रा का उसी तरह धार्मिक महत्व है, जिस प्रकार से अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रीनगर से निकलने वाली दशनामी छड़ी यात्रा का है। इस छड़ी यात्रा में देश के विभिन्न भागों से आए साधु-महात्मा हिस्सा लेते है। रियासतकाल से इस धार्मिक परंपरा का निर्वहन दशनामी अखाड़ा चंबा करता आया है। इस छड़ी को भगवान शंकर का अंश माना जाता है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000