टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, मनसे नेता बोले- पांच साल में तीसरी बार हुआ हादसा – भारत केसरी टीवी

टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, मनसे नेता बोले- पांच साल में तीसरी बार हुआ हादसा

मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में लोअर परेल पश्चिम स्थित टाइम्स टॉवर बिल्डिंग में शुक्रवार सुबह आग लग गई। घटना की जानकारी लगते ही दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसे बुझाने में करीब दो घंटे से अधिक का समय लगा। फायर बिग्रेड के अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इमारत में आग सुबह करीब साढ़े छह बजे के आसपास लगी। वहीं, आग में किसी के घायल होने की कोई खबर सामने नहीं आई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दमकल कर्मियों ने दूसरी मंजिल से लेकर 14वीं मंजिल तक के दफ्तरों के दरवाजों के ताले तोड़ने के लिए छेनी हथौड़े का इस्तेमाल किया। मौके पर मौजूद एक दमकल अधिकारी ने कहा कि अब आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। हम घटना में घायलों की जांच कर रहे हैं। हमें धुएं और वेंटिलेशन के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा, लेकिन हमारे अधिकारी दमकल उपकरण पहनकर अंदर गए।

Advertisement

घटना पर मीडियाकर्मियों से बात करते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि पांच साल में तीसरी बार कमला मिल्स कंपाउंड में आग लगी है। बिल्डिंग का कोई फायर ऑडिट नहीं हुआ है। इससे पहले जून महीने में एक 57 मंजिला बिल्डिंग में आधी रात को अचानक आग लग गई थी। जिससे हड़कंप मच गया था। बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000