हिमाचल ब्रेकिंग : हमीरपुर के नादौन कालेज के असिस्टेंट प्रोफसर पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप – भारत केसरी टीवी

हिमाचल ब्रेकिंग : हमीरपुर के नादौन कालेज के असिस्टेंट प्रोफसर पर छात्रा ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप

हमीरपुर। हमीरपुर के नादौन स्थित गवर्नमेंट कालेज के असिसटेंट प्रोफसर पर उन्हीं एक एक छात्रा ने छेड़छाड़ करने का आरोप दिखाया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान उसके साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

नादौन के थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इससे पहले कालेज की महिला सेल व अनुशासन समिति ने पीड़ित छात्रा से पूछताछ की थी। दोनों ही कमेटियों ने अपनी रिपोर्ट कालेज के प्राचार्य को सौंपी और उसके बाद ही कालेज प्रबंधन ने पुलिस को मामले की तहरीर सौंपी।

Advertisement

छात्रा ने आरोप लगाया है कि सहायक प्रोफेसर ने प्रैक्टिकल के दौरान उससे छेड़छाड़ की। कॉलेज प्राचार्य ने मामले को गंभीरता से लेते हुए महाविद्यालय के वूमेन सेल और अनुशासन कमेटी से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना पुलिस थाना नादौन को दे दी। प्राचार्य ने कहा कि वीरवार को जब छात्रा प्रेक्टिकल दे रही थी, तो उसी दौरान सहायक प्रोफेसर ने छात्रा से छेड़छाड़ की हरकत की।

Advertisement

छात्रा ने उसी समय अपने साथ हुई इस हरकत के बारे में महाविद्यालय के वूमेन सेल की अध्यक्ष और कार्यकारी प्राचार्य को सूचित किया। वुमेन सेल ने पीड़ित छात्रा से पूरी जानकारी लेकर इसकी सूचना छात्रा के माता-पिता को भी दे दी। वूमेन सेल, अनुशासन कमेटी व पीड़ित छात्रा से पूछताछ करके पुलिस थाना नादौन को इसकी लिखित सूचना दी है।

Advertisement

वहीं, प्रोफेसर को सोमवार से कोई भी कक्षा लेने से मना कर दिया है। थाना प्रभारी नादौन बाबूराम शर्मा ने कहा कि महाविद्यालय की ओर से सहायक प्रोफेसर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत मिली है। पुलिस थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000