भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर – भारत केसरी टीवी

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

विधानसभा क्षेत्र जवाली में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोटला में चोरियों के बाद भरमाड़ में चोरों द्वारा मंदिरों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन पुलिस में शिकायत के बाद भी चोरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। गुरुवार रात को चोरों ने भरमाड़-भगवाल और सुदरां उठाऊ पेयजल योजना पर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर पंप हाउस से दो बड़ी मोटरें चोरी करके ले गए, जबकि इससे पहले सोमवार रात को इसी योजना से पांच मोटरों की लगभग 100 मीटर तार भी चोरी हुई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरी हुई दो मोटरों की कीमत लगभग एक लाख 20 हजार रुपए आंकी जा रही है जबकि चोरी हुई तार की कीमत करीब 88 हजार रुपए बताई जा रही है। विभागीय कर्मचारी सन्नी कुमार डोगरा ने बताया कि वह शुक्रवार को सुबह करीब आठ बजे ड्यूटी पर पहुंचे, तो पंप हाउस के दरवाजे खुले हुए थे। अंदर जाकर देखा तो दो बड़ी मोटरें गायब थीं। उन्होंने बताया कि चोरों ने दरवाजे की कुंडी तोड़ दी थी और मोटरों के साथ-साथ ताले भी अपने साथ ले गए। सन्नी कुमार डोगरा ने तुरंत इस घटना की सूचना विभाग के फिटर तिलक राज को दी। मौके पर पहुंचने के बाद तिलक राज ने कनिष्ठ अभियंता निर्मल सिंह को अवगत करवाया। कनिष्ठ अभियंता ने स्थिति का निरीक्षण कर जवाली के अधिशासी अभियंता को सूचित किया, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस थाना जवाली को दे दी गई। जल शक्ति विभाग जवाली के अधिशाषी अभियंता लवकेश कुमार ने बताया कि मोटर चोरी होने की शिकायत पुलिस थाना जवाली में दर्ज करवा दी गई है और मामले की जांच की जा रही है। इस बारे में एएसपी नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000