बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 10 जिलों में यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी – भारत केसरी टीवी

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 10 जिलों में यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी, 10 जिलों में यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश में अगले चार दिनों तक मौसम विभाग ने व्यापक वर्षा और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम केंद्र के अनुसार 7 से 9 अप्रैल के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी हलचल देखने को मिल सकती है। हालांकि मंगलवार को भी 10 जिलों में यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी किया गया है, लेकिन राज्य में वर्षा की अधिकतम तीव्रता 8 अप्रैल को होने की संभावना है। मौसम विभाग ने 7 से 8 अप्रैल के दौरान प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि होने की भी आशंका जताई है। खराब मौसम को देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को ऊंचाई वाले क्षेत्रों में यात्रा करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

सोमवार को ऊंची चोटियों पर बारिश का क्रम जारी रहा। हालांकि मध्य व मैदानी इलाकों में बादलों के साथ धूप खिली, जिससे लोगों ने राहत महसूस की है। ऊना में अधिकतम तापमान 33.2, राजधानी शिमला में 18.5 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इससे पूर्व 24 घंटों में कहीं भी बर्फबारी नहीं हुई, अपितु बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहा। कसौली, राजगढ़, धर्मपुर, सराहन, शिमला में 3-3, जोगिंद्रनगर, रोहड़ू, सोलन, बिलासपुर, कंडाघाट, शिलारू में 2-2, मंडी, कटौला, अघार, कोटखाई व नगरोटा सूरियां में 1-1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि खदराला में ओलावृष्टि हुई है। शिमला, सुंदरनगर, जुब्बड़हट्टी, भुंतर, कांगड़ा, पालमपुर व जोत में मेघ गर्जन हुई, जबकि ताबो में 39, सेओबाग में 37, सुंदरनगर में 33 किलोमी

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000