सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी – भारत केसरी टीवी

सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी

[MADAN SHARMA ]

Advertisement

परियोजना सलाहकार समिति की बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा

Advertisement

 

सरकारी योजनाओं का पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करेंः जगत सिंह नेगी

 

रिकांग पीओ,

 

जिला स्तरीय परियोजना सलाहकार समिति की बैठक आज एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना के सम्मेलन कक्ष रिकांग पीओ में राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री तथा अध्यक्ष जिला परियोजना सलाहकार समिति किन्नौर जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

 

बैठक में पिछली बैठकों में जनजातीय सलाहकार सदस्यों एवं परियोजना सलाहकार सदस्यों द्वारा उठाए गए विभिन्न मदों की समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई एवं प्रगति की जानकारी प्राप्त की गई। इसके अतिरिक्त जनजातीय विकास विभाग के अंतर्गत जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों से कार्यों की प्रगति एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

 

78 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृत बजट राशि से किन्नौर में हो रहे विभिन्न विकास कार्य

 

बैठक में जानकारी दी गई कि किन्नौर जिले में 78 करोड़ 22 लाख रुपये की स्वीकृत बजट राशि से विभिन्न विकास कार्य किए जा रहे हैं। इनमें मुख्य रूप से वार्षिक जनजातीय क्षेत्र विकास कार्यक्रम के तहत इस वित्तीय वर्ष के लिए 21 करोड़ 27 लाख रुपये, पूंजीगत निवेश के लिए राज्यों को विशेष सहायता योजना की प्रथम किस्त के रूप में 21 करोड़ 61 लाख रुपये, जीवंत ग्राम कार्यक्रम के तहत 26 करोड़ 9 लाख रुपये तथा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत 9 करोड़ 25 लाख रुपये की बजट राशि स्वीकृत की गई है। इसके अलावा बॉर्डर एरिया डेवलपमेंट कार्यक्रम के तहत भी जिले के सीमान्त क्षेत्रों में विभिन्न विकासात्मक एवं आधारभूत सुविधाओं से संबंधित कार्य किए जा रहे हैं।

 

राजस्व मंत्री ने बागवानी, कृषि, स्वास्थ्य, पशुपालन एवं कल्याण विभागों को निर्देश दिए कि विभागों द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों का विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को पंचायत स्तर पर संयुक्त रूप से जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, जिसमें सभी विभाग अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी आम जनता को उपलब्ध करवाएं।

 

उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले ऐसे संयुक्त जागरूकता शिविरों से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त होगी तथा पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी मिल सकेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए योजनाओं का लाभ पात्र एवं जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

 

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनजातीय क्षेत्रों में संचालित विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा संबंधित विभाग नियमित रूप से कार्यों की प्रगति की निगरानी सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों की आवश्यकताओं एवं स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विकास योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

 

बैठक में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा, परियोजना अधिकारी एकीकृत जनजातीय विकास घनश्याम दास, उप अरण्यपाल वन मंडल अरविन्द कुमार, उपमंडलाधिकारी नागरिक कल्पा प्रवीण भारद्वाज, उपमंडलाधिकारी नागरिक निचार नेहा नेगी, उप अधीक्षक पुलिस उमेश्वर राणा, परियोजना सलाहकार सदस्य विजेंद्र सिंह नेगी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000