गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ : डॉ. राजीव बिंदल – भारत केसरी टीवी

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ : डॉ. राजीव बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा।   21/07/2026

Advertisement

 

Advertisement

गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती पर भाजपा चलाएगी प्रदेशव्यापी ‘समरसता संकल्प अभियान’ : डॉ. राजीव बिंद

 

राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार को अभियान का प्रदेश संयोजक दायित्व, 17 सदस्यीय प्रदेश टोली का गठन

 

शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर 29 जुलाई, 2026 से 20 फरवरी, 2027 तक प्रदेशभर में “समरसता संकल्प अभियान” चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के सफल संचालन के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल के नेतृत्व में 17 सदस्यीय प्रदेश स्तरीय टोली का गठन किया गया है, जिसकी कमान राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार को सौंपी गई है।

 

डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि संत गुरु रविदास महाराज ने समाज में समानता, समरसता और आत्मसम्मान का जो संदेश दिया, उसे जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह अभियान पूरे प्रदेश में बूथ स्तर तक चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रदेश संयोजक एवं प्रमुख दायित्व राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकंदर कुमार को दिया गया है। उनके साथ गठित प्रदेश टोली में प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक पवन काजल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व मंत्री डॉ. राजीव सैजल, प्रदेश सचिव तिलकराज शर्मा, प्रियंता शर्मा और सुमीत शर्मा, समस्त प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजक पुरुषोत्तम गुलेरिया, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मुनीष चौहान, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश डोगरा, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री अजय कबीर, महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक कमलेश कुमारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बलवीर बग्गा, जिला प्रभारी नितेन कुमार, महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजू रस्तोगी, महिला मोर्चा की प्रदेश सोशल मीडिया सह संयोजक सीमा कन्याल तथा महिला मोर्चा की प्रदेश आईटी सह संयोजक शीतल भारद्वाज शामिल हैं।

 

डॉ. बिंदल ने कहा कि अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सभी जिलों में (1+4) तथा मंडलों में (1+3) की टोलियों का तत्काल गठन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त मीडिया और सोशल मीडिया की अलग-अलग टीमें भी बनाई जाएंगी ताकि अभियान का संदेश समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचे। 25 जुलाई को शिमला स्थित प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित होगी, जबकि 27 और 28 जुलाई को सभी जिलों में कार्यशालाएं एवं योजना बैठकें आयोजित की जाएंगी।

 

उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण में 29 जुलाई को “समरसता दीप महोत्सव” आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के गुरु रविदास मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर दीप प्रज्ज्वलन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, धार्मिक प्रवचन एवं भंडारों का आयोजन होगा। इसके बाद कलश वंदन एवं संत संपर्क अभियान, समरसता यात्रा तथा छात्रावास समरसता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गुरु रविदास महाराज के संदेश को गांव-गांव और बूथ-बूथ तक पहुंचाया जाएगा।

 

डॉ. बिंदल ने सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से इस अभियान को सामाजिक समरसता का जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में यह अभियान समाज के सभी वर्गों को जोड़ने और संत गुरु रविदास महाराज के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाएगा।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000