हिमाचल में गेहूं खरीद का आज अंतिम दिन, किसानों को 11.51 करोड़ भुगतान, 4567.50 मीट्रिक टन खरीद – भारत केसरी टीवी

हिमाचल में गेहूं खरीद का आज अंतिम दिन, किसानों को 11.51 करोड़ भुगतान, 4567.50 मीट्रिक टन खरीद

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

हिमाचल प्रदेश में किसानों को गेहूं की फसल का 11.51 करोड़ का भुगतान जारी कर दिया है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल की खरीद करने के लिए बनाए गए दस गेहूं खरीद केंद्रों में अब तक 4567.50 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई है। प्रदेश में किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए आठ अप्रैल से गेहूं खरीद की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आठ अप्रैल से 15 जून तक इन केंद्रों में गेहूं की खरीद की जाएगी। गेहूं की फसल बेचने को आज अंतिम दिन है और 15 जून से गेहूं खरीद केंद्र बंद हो जाएंगे। किसानों से गेहूं की फसल खरीदने के लिए प्रदेश में दस मंडियां बनाई गई हैं। किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। अभी तक 1621 किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया है। राज्य नागरिक आपूर्ति निगम द्वारा किसानों से गेहूं की फसल की खरीद की जाएगी।

किसानों ने गेहूं की फसल बेचने के लिए विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाना शुरू कर दिया है। विभाग के पोर्टल पर 1621 किसानों ने पंजीकरण करवाया है, जिसमें से अभी तक 1592 किसानों के पंजीकरण वेरीफाई किए गए हैं। इसके अलावा 1548 किसानों को गेहूं की फसल बेचने के लिए टोकन जनरेट किए गए हैं। प्रदेश सरकार ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 160 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बार गेहूं की फसल का 2585 प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया गया है। प्रदेश के गेहूं खरीद केंद्रों में किसानों से की जाने वाली गेहूं की खरीद इस बार 2585 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से गेहूं की फसल की खरीद जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000