शिमला न्यूज: आबकारी नीति पर सदन में हंगामा, नारेबाजी के साथ विपक्ष ने किया वॉकआउट – भारत केसरी टीवी

शिमला न्यूज: आबकारी नीति पर सदन में हंगामा, नारेबाजी के साथ विपक्ष ने किया वॉकआउट

शिमला।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में विपक्ष ने सरकार को आबकारी नीति पर घेरा। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। सत्तापक्ष के जवाब से असंतुष्ट विपक्षी सदस्यों ने नारेबाजी की। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की अगुवाई में बीजेपी विधायकों ने वाकआउट किया।

Advertisement

इससे पहले प्रश्नकाल के दौरान सदन में बीजेपी विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि एक्साइज पॉलिसी के तहत शराब की रखी गई रिजर्व प्राइज से कम की बोली लगी है। इसमें घोटाले की बू आ रही है, जैसे कि शराब के ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने की कोशिश की गई है। प्रदेश सरकार ने शराब के यूनिट घटा दिए हैं। ठेकेदारों को फायदा पहुंचाया गया है। उन्होंने सीएम से पूछा कि क्या इसकी दोबारा बोली लगेगी या इसकी न्यायिक जांच होगी?

Advertisement

जिसके जवाब में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि उनकी सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है। शराब की नीलामी में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। सीएम सुक्खू ने कहा कि एक साल में ही शराब की नीलामी से 450 करोड़ रुपए की बढ़त हुई है। रिजर्व प्राइज को भी पिछली साल की तुलना में बढ़ाया गया है। ये कम भी हो सकता है और बढ़ भी सकता है। सीएम ने कहा कि हम घोटालों से नहीं व्यवस्था परिवर्तन से आत्मनिर्भर बनेंगे।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000