पोलिथीन पर सख्ती: 478 चालान, 5.67 लाख जुर्माना; ‘पोलिथीन मुक्त हिमाचल’ दावे पर उठे सवाल – भारत केसरी टीवी

पोलिथीन पर सख्ती: 478 चालान, 5.67 लाख जुर्माना; ‘पोलिथीन मुक्त हिमाचल’ दावे पर उठे सवाल

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

पोलिथीन मुक्त हिमाचल प्रदेश पर सवाल उठने लगे हैं। प्रदेश में प्रतिबंध के बावजूद पोलिथीन का उपयोग नहीं रुक रहा है। हालांकि खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से समय-समय पर निरीक्षण के दौरान पोलिथीन उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, लेकिन उसके बाद भी पोलिथीन का उपयोग धड़ल्ले से हो रहा है। प्रदेश में इस वित्त वर्ष 2025-26 में फरवरी माह तक 7724 जगहों पर निरीक्षण करके पोलिथीन उपयोग करने पर 478 दुकानदारों के चालान किए गए हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग 478 दुकानदारों के चालान करके पांच लाख 67 हजार 605 रुपए का जुर्माना वसूल किया है। खाद्य आपूर्ति विभाग की कार्रवाई से पता चल रहा है कि अभी हिमाचल प्रदेश पोलिथीन मुक्त नहीं हो रहा है। प्रदेश में पोलिथीन का उपयोग करने वाले दुकानदारों के खिलाफ खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा गारवेज एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में पोलिथीन उपयोग करने पर किए गए 478 चालानों में से बिलासपुर में 299 जगहों पर निरीक्षण करके 34 चालान करके 56500 रुपए जुर्माना, चंबा में 600 जगहों पर निरीक्षण, 80 चालान व 74 हजार 100 रुपए जुर्माना, कांगड़ा में 1675 जगह निरीक्षण, 36 चालान व 71100 रुपए जुर्माना, किन्नौर में 115 जगह निरीक्षण, 37 चालान व 26500 रुपए जुर्माना, कुल्लू में 152 जगह निरीक्षण, दो चालान व तीन हजार रुपए जुर्माना, मंडी में 1412 जगह निरीक्षण, 103 चालान व 75000 रुपए जुर्माना, शिमला में 1301 जगह निरीक्षण, तीन चालान व 1500 रुपए जुर्माना, सिरमौर में 600 जगह निरीक्षण, 55 चालान व 47500 रुपए जुर्माना, सोलन में 585 जगह निरीक्षण, 64 चालान व 168000 रुपए जुर्माना और ऊना में 521 जगह निरीक्षण, 64 चालान व 44005 रुपए जुर्माने के रूप में

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000