पालमपुर भू-विवाद ने खोली राजस्व विभाग की पोल, 20 परिवारों को पता ही नहीं चला कौन बेच गया उनकी जमीन – भारत केसरी टीवी

पालमपुर भू-विवाद ने खोली राजस्व विभाग की पोल, 20 परिवारों को पता ही नहीं चला कौन बेच गया उनकी जमीन

पालमपुर, हिमाचल प्रदेश —

Advertisement

पालमपुर उपमंडल में सामने आए एक बड़े भूमि घोटाले ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यहां के बूनरी पटवार सर्कल के बनूरी खास गांव में रह रहे 20 परिवारों को यह तक नहीं पता चला कि कब और किसने उनकी जमीन बेच दी। इन परिवारों की लगभग 100 कनाल भूमि कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से किसी और के नाम कर दी गई।

Advertisement

इन परिवारों को 1946 से गैर-मौरूसी कब्जे में रहने के बाद 1972 में भू-क़ानून के तहत वैध कब्जा मिला था। वे तीन पीढ़ियों से यहां निवास कर रहे हैं। हाल ही में उन्हें पता चला कि उनकी जमीन का मालिकाना हक किसी और को दे दिया गया है।

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि इस धोखाधड़ी में एक एनआरआई महिला के फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र और दाखिल-खारिज (Mutation) की प्रक्रिया में जानबूझकर की गई चूक का दुरुपयोग किया गया। आरोप है कि राजस्व रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर दस्तावेज तैयार किए गए, और बिना ज़मीन मालिकों को सूचित किए, उनकी जमीन बेच दी गई। प्रभावितों में एक युद्ध विधवा भी शामिल है।

Advertisement

“भूमि पर स्टे, जांच जारी” — तहसीलदार

पालमपुर के तहसीलदार साजन बग्गा ने बताया कि मामला नायब तहसीलदार की कोर्ट में करेक्शन के लिए विचाराधीन था। कोर्ट के निर्णय के बाद उत्तराधिकारियों ने जमीन का कुछ हिस्सा बेच दिया। उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है और जमीन के क्रय-विक्रय पर स्टे आदेश लगा हुआ है। जांच जारी है और संबंधित दस्तावेजों की गहनता से समीक्षा की जा रही है।

राजस्व विभाग पर उठे सवाल

यह मामला महंगे वाहनों के फर्जी पंजीकरण के बाद क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा फ्रॉड बताया जा रहा है। यह घटना न केवल प्रभावित परिवारों के लिए चिंता का विषय है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि राजस्व विभाग में पारदर्शिता और जवाबदेही की कितनी कमी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000