पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा – भारत केसरी टीवी

पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 13/06/2026

Advertisement

 

Advertisement

 

पेड़ लगाने से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं, हरित क्रांति जनभागीदारी से होगी सफल — जे.पी. नड्डा

तारा माता मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां का लिया आशीर्वाद, देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

 

शोघी में 10 पौधों का रोपण, नड्डा ने स्वयं लगाया चिनार का पौधा

 

शिमला, 13 जून। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज तारा माता मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर मां तारा का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने देश एवं प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।

 

मंदिर दर्शन के उपरांत श्री नड्डा वन विहार ग्राम पंचायत शोघी पहुंचे, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित हिमाचल के संकल्प के तहत आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर कुल 10 पौधे लगाए गए। श्री नड्डा ने स्वयं चिनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना मानवता और प्रकृति के प्रति सबसे बड़ा योगदान है। वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना होगा और हर व्यक्ति को पौधारोपण के साथ-साथ उनकी देखभाल का भी संकल्प लेना चाहिए।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति संवर्धन को लेकर व्यापक जनजागरण हुआ है तथा इसी दिशा में समाज की सक्रिय भागीदारी से हरित क्रांति का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

 

इस कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000