आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान – भारत केसरी टीवी

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना : सौदान

हमीरपुर, शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 05/05/2024

Advertisement

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने हमीरपुर और सुजानपुर मंडल को बैठक में भाग लिया। बैठक में भाजपा प्रत्याशी रहिंद्र राणा और नेता आशीष शर्मा भी उपस्थित रहे। सौदान सिंह ने कहा की पीएम मोदी ने सुशासन को संकल्प बनाया है। इसमें आयुष्मान भारत, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन अभियान, जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण एवं शहरी को उत्तम दर्जा दिया गया है। उन्होंने कहा की “सुशासन के मूल में जमीनी स्तर पर सेवा लाभ पहुँचना है। अमृतकाल में हम लोगों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालने और एक विकसित भारत बनाने की दिशा में अपने प्रयासों में दृढ़ हैं।”
उन्होंने कहा की स्वास्थ्य परिवर्तन का दीपक भारत ने एक ऐसे युग को पार कर लिया, जहाँ गंभीर बीमारियों ने निम्न आय वाले वर्ग के परिवारों को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया था। ‘आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना’ दुनिया की सबसे व्यापक सरकारी वित्तपोषित स्वास्थ्य आश्वासन योजना है। 2018 में इसके शुभारंभ के बाद से, माध्यमिक और तृतीयक उपचारों के लिए 5 लाख रुपए तक का मुफ्त स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करके इसने 50 करोड़ से अधिक नागरिकों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित किया है, जो युगांडा, स्पेन और सूडान जैसे देशों की कुल आबादी के बराबर है।
उन्होंने कहा कि इस योजना ने नागरिकों को अभूतपूर्व समर्थन और सुरक्षा प्रदान करके स्वास्थ्य सेवा परिदृश्य को बदल दिया है, जो इस तरह के व्यापक स्वास्थ्य कवरेज की कल्पना भी नहीं कर सकते थे। 30.55 करोड़ से अधिक आयुष्मान भारत कार्ड जारी किए, और इसके लॉञ्च के बाद जनवरी 2024 तक 6 करोड़ से अधिक नागरिक मुफ्त इलाज से लाभान्वित हुए। यह कवरेज दवाओं तक ही सीमित नहीं है, बल्कि 5 लाख रुपए तक का मुफ्त उपचार, जैसे आपूर्ति, नैदानिक सेवाएँ, चिकित्सक शुल्क, कमरे का शुल्क, सर्जन शुल्क, ओटी और आई.सी.यू. शुल्क आदि शामिल हैं। इस योजना में गंभीर बीमारियों सहित 1393 चिकित्सा प्रक्रियाएँ शामिल हैं। पी.एम.जे.ए.वाई. के तहत 15,000 से अधिक निजी और सरकारी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। इस योजना के लॉञ्च होने के बाद 2023 तक गरीब और निम्न आय वर्ग के परिवारों ने कुल मिलाकर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए की बचत की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000