दिल्ली में खड़गे से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा – भारत केसरी टीवी

दिल्ली में खड़गे से मिले सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, जानें किन मुद्दों पर हुई चर्चा

शिमला। हिमाचल में पिछले कई दिनों से शिमला के उपनगर संजौली में मस्जिद में हुए अवैध निर्माण विवाद और यूपी की तर्ज पर रेहड़ी फड़ी वालों के लिए आईडी कार्ड की अनिवार्यता के बयान के बीच कांग्रेस के बड़े नेता दिल्ली में हाजिरी लगा रहे हैं। हाल ही में पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली दौरे के दौरान राष्ट्रीय स्तर के नेताओं से मुलाकात की थी। वहीं, अब सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की है। बीते दिनों में सुक्खू सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरुद्ध सिंह के मस्जिद मामले और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह के दुकानों में आई कार्ड को लेकर दिए गए बयान शिमला से लेकर दिल्ली तक चर्चा में रहे थे। ऐसे में इन दोनों घटनाक्रम के बाद सीएम सुक्खू की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से ये पहली मुलाकात थी।

Advertisement

चुनाव प्रचार के बाद दिल्ली गए सीएम सुक्खू
हरियाणा में आज विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो रहे हैं. ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के प्रचार के लिए हरियाणा गए थे. सीएम सुक्खू ने 2 और 3 अक्टूबर को हरियाणा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया। इसके बाद शुक्रवार को सीएम सीधे दिल्ली चले गए।

Advertisement

मस्जिद विवाद पर भी हुई चर्चा
इस दौरान मुख्यमंत्री सुक्खू ने मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच मस्जिद विवाद सहित हिमाचल में पार्टी संगठन, खाली पड़े मंत्री पद को भरने और निगमों और बोर्डों में चेयरमैन और वाइस चेयरमैन की ताजपोशी को लेकर चर्चा हुई है। ऐसे में आने वाले दिनों में हिमाचल में राजनीति स्तर पर कई बड़े फैसले हो सकते हैं। वहीं, पार्टी की सेवा में सालों से लगे नेता भी सरकार में बड़ा पद मिलने की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इसके अलावा सीएम सुक्खू ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से भी मुलाकात की कर प्रदेश के मामलों पर चर्चा की है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000