तेलंगाना मंत्री ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात – भारत केसरी टीवी

तेलंगाना मंत्री ने हिमाचल के मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार मुलाकात

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

Advertisement

 

तेलंगाना सरकार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कल्याण एवं दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक तथा ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सशक्तिकरण मंत्री अदलुरी लक्ष्मण कुमार ने आज ओक ओवर में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

 

अदलुरी लक्ष्मण कुमार ने मुख्यमंत्री को 8 और 9 दिसंबर, 2025 को हैदराबाद में आयोजित होने वाले तेलंगाना राइजिंग ग्लोबल समिट 2025 के लिए औपचारिक आमंत्रण दिया।

 

मुख्यमंत्री ने इस आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के समग्र विकास हेतु चलाई जा रही विभिन्न प्रगतिशील पहलों और परिवर्तनकारी सुधारों की जानकारी भी साझा की। उन्होंने सामाजिक न्याय, समावेशी विकास, डिजिटल सुशासन और सतत आर्थिक विस्तार पर सरकार के फोकस की विस्तृत जानकारी दी।

 

रूरल डेवलपमेंट एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।#HimachalPradesh #Telangana #CMHimachal #SukhvinderSinghSukhu #TelanganaRisingSummit2025 #OfficialMeet

 

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000