हिमाचल के तीन हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में कमियां, सीएम ने सदन में रखी राज्य बांध सुरक्षा संगठन की वार्षिक रिपोर्ट – भारत केसरी टीवी

हिमाचल के तीन हाइड्रो प्रोजेक्ट्स में कमियां, सीएम ने सदन में रखी राज्य बांध सुरक्षा संगठन की वार्षिक रिपोर्ट

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के बड़े बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर राज्य बांध सुरक्षा संगठन की वार्षिक रिपोर्ट 2025-26 में तीन बांधों पर विशेष निगरानी रखने की जरूरत बताई गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को मानसून सत्र के अंतिम दिन वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। रिपोर्ट के अनुसार राज्य में एसडीएसओ के अधिकार क्षेत्र में 17 बांध हैं। इनमें 15 बांध पूरी तरह चालू हैं, जबकि दो बांध निर्माणाधीन हैं। चालू बांधों का इस वर्ष प्री-मानसून और पोस्ट-मानसून दोनों चरणों में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकांश बांधों की स्थिति संतोषजनक पाई गई, लेकिन गिरि जटोन बैराज, मलाणा-1 और मलाणा-2 जलविद्युत परियोजनाओं में कुछ तकनीकी और संरचनात्मक कमियां सामने आने के कारण इन्हें कैटेगरी-दो में रखा गया है। इन परियोजनाओं में सुधार कार्यों में तेजी लाने और लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार बांधों की जांच बांध सुरक्षा अधिनियम-2021 और राष्ट्रीय बांध सुरक्षा प्राधिकरण (एनडीएसए) के दिशा-निर्देशों के तहत की गई। निरीक्षण के दौरान बांधों की मजबूती, स्पिलवे, गेट, जलाशय संचालन, सुरक्षा उपकरण, रखरखाव, आपदा प्रबंधन व्यवस्था और आपातकालीन तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि गिरि जटोन बैराज के निरीक्षण के दौरान बैराज के एक पियर के एक्सपेंशन ज्वाइंट पर असमान धंसाव के प्रमाण मिले हैं।

इसके अलावा डाउनस्ट्रीम सुरक्षा कार्यों में कटाव पाया गया है। कई स्थानों पर कंकरीट ब्लॉक और कर्टन वॉल अपनी जगह से खिसके हुए मिले हैं, जबकि कुछ हिस्सों में दरारें भी दर्ज की गई हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000