पहले मौसम की मार, अब बीमारी ने जकड़ा सेब, पेड़ों से समय से पहले झड़ रहे पत्ते, पांच हजार करोड़ की आर्थिकी पर प्रभाव – भारत केसरी टीवी

पहले मौसम की मार, अब बीमारी ने जकड़ा सेब, पेड़ों से समय से पहले झड़ रहे पत्ते, पांच हजार करोड़ की आर्थिकी पर प्रभाव

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के सेब बागीचों पर इस बार एक और संकट गहराने लगा है। पहले मौसम की मार और कम उत्पादन से जूझ रहे बागबान अब अल्टरनेरिया और मार्सोनिना जैसे फफूंद जनित रोगों के बढ़ते प्रकोप से परेशान हैं। शिमला जिला के रोहड़ू, जुब्बल और कोटखाई क्षेत्रों में यह बीमारी तेजी से फैल रही है, जबकि किन्नौर और कुल्लू के कुछ इलाकों से भी इसके लक्षण सामने आने लगे हैं। रोग के कारण सेब के पेड़ों की पत्तियां समय से पहले पीली होकर झड़ रही हैं, जिससे फलों का विकास प्रभावित हो रहा है और उत्पादन घटने की आशंका बढ़ गई है। बागबानों का कहना है कि इस बार पहले ही सेब की फसल अपेक्षा से कम है। ऐसे में पत्तियों के झडऩे से पेड़ों की प्रकाश संश्लेषण क्षमता घट रही है और फलों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पा रहा। इसका सीधा असर सेब के आकार, रंग और गुणवत्ता पर पड़ रहा है।

भारतीय किसान संघ के प्रदेशाध्यक्ष एवं प्रगतिशील बागबान सुरेश ठाकुर ने सरकार से इस बीमारी को गंभीरता से लेने की मांग की है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सेब करीब पांच हजार करोड़ रुपए का योगदान देता है और लाखों लोगों की आजीविका इससे जुड़ी हुई है। सुरेश ठाकुर ने बताया कि रोहड़ू और आसपास के जंगलों में उगने वाले फेकड़े (जंगली पौधे) पर भी इस रोग का व्यापक प्रकोप दिखाई दे रहा है। बागबानों ने बागबानी विभाग, डॉ. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी तथा कृषि विज्ञान केंद्रों से प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल दौरा कर वैज्ञानिक सलाह, प्रभावी दवा और रोग प्रबंधन की विस्तृत एडवाइजरी जारी करने की मांग की है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000