सोलन पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा,घर खंगाल कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

सोलन पुलिस ने चोरी के मामले का किया खुलासा,घर खंगाल कर चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

दिनांक 31 जनवरी 2025 को सोलन निवासी श्री दलबीर सिंह ने पुलिस थाना सदर सोलन में शिकायत दर्ज करवाई कि दिनांक 19 जनवरी 2025 को वे अपने परिवार के पास झाकड़ी, रामपुर, जिला शिमला गए हुए थे। दिनांक 31 जनवरी 2025 को जब वे अपने घर लौटे, तो उन्होंने पाया कि उनके स्टोर का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान चोरी हो चुका था।

Advertisement

चोरी हुए सामान का विवरण:

Advertisement

1. 02 गैस सिलेंडर (खाली)

Advertisement

2. 05 पंखे

Advertisement

3. 01 पुरानी एलईडी टीवी

4. 03 हीटर

5. 01 वाटर टुलु पंप

6. नल, फिटिंग सामग्री और बिजली की वायरिंग

7. गैती, बेलचा, दराट

8. पुरानी चादरें, 01 पुराना गीजर

9. ब्रास का कार वॉशर

चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत ₹45,000 आंकी गई। इस शिकायत के आधार पर पुलिस थाना सदर सोलन में मामला दर्ज किया गया।

तेजी से की गई जांच और आरोपी की गिरफ्तारी

मामले की जांच के दौरान सोलन पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए स्थानीय लोगों से पूछताछ की और तकनीकी जांच के आधार पर संदिग्ध की पहचान सुनिश्चित की।

दिनांक 31 जनवरी 2025 को पुलिस टीम ने चौक बाजार, सोलन से आरोपी
राजेंद्र सिंह (पुत्र श्री दुर्गा सिंह, निवासी गांव रोनी, डाकघर बराना, तहसील ठियोग, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश, उम्र 34 वर्ष) को गिरफ्तार किया।

बरामदगी और न्यायिक प्रक्रिया

गिरफ्तारी के साथ ही चोरी किए गए सामान की बरामदगी कर ली गई है। आरोपी को आज दिनांक 01 फरवरी 2025 को माननीय अदालत में पेश किया जा रहा है।

पुलिस आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है, और मामले में आगे की जांच जारी है।

सोलन पुलिस की नागरिकों से अपील

सोलन पुलिस सभी नागरिकों से अनुरोध करती है कि अपने घरों और परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराधों की रोकथाम में सहयोग किया जा सके।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000