*हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी नहीं की पूरी, सीएम सुक्खू बोल रहे झूठ पर झूठ: जयराम ठाकुर* – भारत केसरी टीवी

*हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने एक भी गारंटी नहीं की पूरी, सीएम सुक्खू बोल रहे झूठ पर झूठ: जयराम ठाकुर*

सराज: पूर्व सीएम और नेता
प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सीएम सुखविंदर सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. जयराम ने कहा कि अपने आला नेताओं से लेकर छोटे नेताओं के भाषण और कांग्रेस का गारंटी पत्र पढ़कर मुख्यमंत्री यह जान गए होंगे कि उन्होंने एक भी गारंटी पूरी नहीं की है. अब उन्हें अपनी कथनी और करनी का अंतर समझ में आ जाना चाहिए. उन्हें यह भी समझ में आ जाना चाहिए कि झूठ बोलकर खुद को तसल्ली दी जा सकती है पूरे प्रदेश को नहीं.

Advertisement

सराज दौरे पर पहुंचे जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जमकर निशाना साधा. जयराम ठाकुर ने कहा, “अब लोग स्वयं जागरूक हैं और उन्हें पता है कि सरकार ने चौक चौराहों पर चिल्ला-चिल्ला कर क्या क्या घोषणाएं की थी और आज क्या काम किए जा रहे हैं. सीएम सुक्खू को अपने नेताओं के एक-एक शब्दों को भी याद करना चाहिए कि उन्होंने महिला सम्मान निधि के बारे में क्या कहा था”.

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा, “सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को अपनी पार्टी के रणनीतिकारों के बयानों को फिर से सुनना चाहिए. जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘हमने सारी व्यवस्था पहले से ही करके यह घोषणाएं की हैं, हवा में कांग्रेस पार्टी कोई बात नहीं करती है’. यह सब सुनना चाहिए और उन नेताओं से पूछना चाहिए कि उनकी सारी तैयारियां कहाँ गई है. अगर मुख्यमंत्री महोदय को उनके भाषण न मिल रहे हो तो हमें बताएं, हम उपलब्ध करा देंगे. विधानसभा में उन्हें हम याद दिला चुके हैं. सदन के अंदर सारे कागज अध्यक्ष महोदय के माध्यम से उन्हें भी दिखाए जा चुके हैं”.

जयराम ठाकुर ने कहा, “सरकार विपक्ष पर सारा दोष मढ़कर अपना पल्ला नहीं झाड़ सकती है. लोकतंत्र में जवाबदेही सबसे बड़ी चीज है. जिन मुद्दों पर आप चुनकर आए हैं, उससे आप मुंह नहीं मोड़ सकते हैं और झूठ बोलकर आप नहीं बच सकते हैं. धीरे-धीरे सबने सच को स्वीकार कर लिया. कांग्रेस की जहां-जहां सरकारें हैं, उन प्रदेशों के हालात आज बहुत बुरे हैं. कई कांग्रेस शासित राज्यों ने तो स्पष्ट कह दिया कि हमसे यह नहीं हो पाएगा. लेकिन हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अभी भी हार नहीं मान रहे हैं और वह झूठ पर झूठ बोले जा रहे हैं कि हमने सब कर दिया. अब सवाल यह है कि आपने सब कर दिया तो लोगों को मिला क्यों नहीं”.

नेता प्रतिपक्ष ने कहा, “झूठ बोलकर मुख्यमंत्री खुद को सांत्वना देना चाहते हैं तो दें, लेकिन सत्य यही है कि सत्ता हासिल करने के लिए उन्होंने मातृशक्ति की भावनाओं से खिलवाड़ किया. बाकी गारंटियों का यही हाल है. कहा गया फ्री बिजली और लाखों नौकरी देने का वादा, उल्टा सत्ता में आते ही कांग्रेस सरकार ने बिजली महंगी कर दी, नौकरियां छीन ली और पद समाप्त कर दिए. गारंटियां पूरी कर दी है का झूठ बोलकर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के लोगों से गारंटियों के पूरी होने की उम्मीद को भी खत्म करने का संदेश दे दिया”.

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Check Also
Close
Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000