हिमाचल पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार; 55.19 लाख मतदाता होंगे शामिल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम सूची – भारत केसरी टीवी

हिमाचल पंचायत चुनाव की वोटर लिस्ट तैयार; 55.19 लाख मतदाता होंगे शामिल, निर्वाचन आयोग ने जारी की अंतिम सूची

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

पंचायत चुनाव में 55.19 लाख लोग डालेंगे वोट, राज्य निर्वाचन आयोग का दावा, मतदाता सूचियां तैयार

Advertisement

राज्य निर्वाचन आयोग का दावा; मतदाता सूचियां तैयार, अब शुल्क देकर वोट बनवा सकते हैं लोग
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रेस नोट जारी कर कहा है कि शहरी निकाय और पंचायती राज संस्थाओं की वोटर लिस्ट तैयार कर ली गई हैं और आयोग की वेबसाइट पर मौजूद है। वहीं, हिमाचल में राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से दिए गए शेडयूल के अनुसार किसी जिला के डीसी ने फाइनल वोटर लिस्ट जारी नहीं की है। इसके लिए डेडलाइन 13 नवंबर दी गई थी। हालांकि 14 नवंबर को पहली अक्तूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश की 3577 ग्राम पंचायतों में से 3548 ग्राम पंचायतों और 70 शहरी निकायों की मतदाता सूचियां अंतिम रूप से तैयार कर दी गई हैं। शेष 29 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूची पहली दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। तैयार की गई मतदाता सूचियों के अनुसार प्रदेश में कुल 55,19,709 मतदाता पंजीकृत हुए हैं। इनमें 27,26,548 महिला मतदाता और 27,93,161 पुरुष मतदाता शामिल हैं। आयोग ने बताया कि सभी मतदाता सूचियां उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कर दी गई हैं। साथ ही वोटर सारथी ऐप पर भी अपना नाम आसानी से चैक कर सकते हैं। मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए आयोग ने पहली अक्तूबर, 2025 को अहर्ता तिथि घोषित किया था।
जो भी नागरिक इस तिथि तक 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं, वे मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के पात्र हैं।

Advertisement

#HimachalPanchayat #ChunavVoterListJari

#HPChunav #PanchayatFinalVoterList

#HimachalChunav #55LakhMatdataReady

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000