हे राम …स्टेज पर रावण के शरीर में प्रवेश कर गया रा#क्षस, जिं#दा सुअर का पेट फाड़#कर खाने लगा मां#स – भारत केसरी टीवी

हे राम …स्टेज पर रावण के शरीर में प्रवेश कर गया रा#क्षस, जिं#दा सुअर का पेट फाड़#कर खाने लगा मां#स

गंजम। ओडिशा से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां नाटक रामायण के मंचन के दौरान रावण का किरदार निभा रहे कलाकार के चरित्र में में अचानक बदलाव आ गया। उसने स्टेज पर एक जिंदा सुअर का पेट फाड़ दिया और फिर उसका मांस खाने लगा। यह दृश्य देख लोग चिल्लाने लगे। इतने में आयोजकों ने पुलिस को बुलाकर कलाकार को पकड़वा दिया।

अभी यह पता नहीं चला है कि उक्त कलाकार ने यह सब क्यों किया।  इसी नाटक में दर्शकों को आकर्षित करने के लिए थिएटर समूह ने सांपों का भी प्रदर्शन किया। इस पूरे मामले का वन्य जीव विभाग भी संज्ञान ले रहा है।

घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, लेकिन ये वीडियो विचलित करने वाला है। वीडियो के वायरल होने के बाद लोग इसे परंपरा के नाम पर जानवरों के साथ की गई क्रूरता बता रहे हैं।

कई लोग इसे गलत भी ठहरा रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए केस दर्ज किया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000