डाक कर्मचारी पर 22 लाख से अधिक की हेराफेरी के आरोप, CBI ने दर्ज किए 3 केस – भारत केसरी टीवी

डाक कर्मचारी पर 22 लाख से अधिक की हेराफेरी के आरोप, CBI ने दर्ज किए 3 केस

[मदन शर्मा]

Advertisement

चम्बा जिले में डाक जीवन बीमा (पीएलआई) और ग्रामीण डाक जीवन बीमा (आरपीएलआई) की प्रीमियम राशि में कथित हेराफेरी के 3 अलग-अलग मामले सामने आए हैं। आरोप है कि एक डाक कर्मचारी ने ग्राहकों से नकद राशि लेने के बाद उसे पॉलिसियों में तो जमा दिखाया, लेकिन सरकारी खातों में उसका पूरा लेखा-जोखा दर्ज नहीं किया। ऐसे में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने चंबा डाक मंडल में तैनात रहे एक डाक कर्मचारी के खिलाफ सरकारी धन के कथित गबन और भ्रष्टाचार के आरोपों में 3 अलग-अलग नियमित मामले दर्ज किए हैं। आरोप है कि डाक कर्मी ने विभिन्न उप डाकघरों में तैनाती के दौरान ग्राहकों से बीमा प्रीमियम और ऋण अदायगी के रूप में प्राप्त लाखों रुपए की राशि को जमा न करवा गबन कर दिया। सीबीआई द्वारा दर्ज एफआईआर के अनुसार जांच दायरे में आया डाक कर्मी राजीव कुमार वर्तमान में चम्बा हैड ऑफिस में पोस्टल असिस्टैंट के पद पर कार्यरत हैं। दर्ज तीनों मामलों के तहत अब तक 22.33 लाख रुपए से अधिक की कथित हेराफेरी होने के तथ्य सामने आए हैं।

Advertisement

हालांकि जांच एजैंसी का मानना है कि यह राशि आगे और बढ़ सकती है। मामले की जांच चम्बा डिवीजन के डाक अधीक्षक राजीव गुरूंग द्वारा की गई शिकायत पर शुरू हुई। संबंधित शिकायत जिला पुलिस अधीक्षक चम्बा के माध्यम से सीबीआई एंटी करप्शन ब्रांच शिमला को भेजी गई थी। सबसे बड़ा मामला भलेई उप डाकघर से जुड़ा है, खबर और भी है पूरी खबर चंबा केसरी में मिलेगी किसी के पास चंबा केसरी न हो तो मेरे नंबर पर मैसेज करें

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000