हल्द्वानी ब्रेकिंग : नाबालिग लड़की अपनी बालिग सहेली के साथ लापता – भारत केसरी टीवी

हल्द्वानी ब्रेकिंग : नाबालिग लड़की अपनी बालिग सहेली के साथ लापता

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र से एक 17 वर्षीय किशोरी अपनी बालिग सहेली के साथ घर से लापता है। किशोरी की मां ने हार कर बालिग युवती पर अपनी नाबालिग बेटी को ले जाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार मुखानी थाने में लापता किशोरी की मां ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसकी 17 साल की बेटी 5 दिसंबर की शाम साढ़े छह बजे से लापता है।

Advertisement

उसे पता चला है कि वह अपनी बालिग सहेली के साथ गई है। महिला का आरोप है कि सहेली उसे लेकर गई है। जिससे उसके मन में अपनी नाबालिग बेटी की सुरक्षा को लेकर चिंता हो रही है।

Advertisement

महिला का कहना है कि उसने अपने सभी रिश्तेदारों के घरों पर भी पता करवाया लेकिन उसकी बेटी वहां नहीं गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000