निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल में दो वर्ष से अधिक की देरी, जनता इलाज के लिए परेशान — शैलेन्द्र – भारत केसरी टीवी

निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल में दो वर्ष से अधिक की देरी, जनता इलाज के लिए परेशान — शैलेन्द्र

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

भारतीय जनता पार्टी सोलन शहरी मंडल के अध्यक्ष शैलेन्द्र ने कहा कि सोलन के कथेड़ बाईपास में निर्माणाधीन 200 बिस्तरों वाले आधुनिक क्षेत्रीय अस्पताल का शिलान्यास वर्ष 2022 में तत्कालीन मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर तथा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सहजल द्वारा किया गया था। इस महत्वाकांक्षी परियोजना की प्रारंभिक अनुमानित लागत ₹90 करोड़ 30 लाख निर्धारित की गई थी, लेकिन निर्माण कार्य में लगातार हो रही देरी के कारण इसकी लागत अब काफी बढ़ चुकी है।

 

उन्होंने कहा कि अस्पताल का निर्माण मार्च 2024 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन समय पर कार्य पूरा नहीं हो सका। इसके बाद सरकार ने नई समय-सीमा अप्रैल 2026 तय की, किंतु वह समय-सीमा भी समाप्त हो चुकी है और आज भी अस्पताल का निर्माण अधूरा है। दो वर्षों से अधिक की देरी के बावजूद निर्माण कार्य में अपेक्षित गति देखने को नहीं मिली।

 

शैलेन्द्र ने कहा कि जनता को बार-बार निरीक्षण और फोटो सेशन के माध्यम से केवल आश्वासन दिए गए, लेकिन धरातल पर काम की गति कभी नहीं बढ़ी। माननीय स्वास्थ्य मंत्री श्री धनीराम शांडिल जी ने अपना उत्तराधिकारी चुनने में जितनी तत्परता दिखाई, यदि उतनी ही गंभीरता और तेजी विकास कार्यों को गति देने में दिखाई होती, तो आज सोलन की यह दुर्दशा नहीं होती।

 

उन्होंने कहा कि सोलन–सपाटू मार्ग का भी फरवरी माह में निरीक्षण कर केवल फोटो खिंचवाए गए और लोगों को बड़े-बड़े आश्वासन दिए गए, लेकिन आज तक इस सड़क के सुधार के लिए बजट का कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया। परिणामस्वरूप जनता आज भी बदहाल सड़क पर सफर करने को मजबूर है।

 

उन्होंने कहा कि जब से वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री सोलन विधानसभा क्षेत्र से विधायक बने हैं, तब से विकास कार्यों की गति लगातार धीमी होती चली गई है। नई परियोजनाओं की बात तो दूर, अब रखरखाव (मेंटेनेंस) के कार्य भी उपेक्षा का शिकार हैं।

 

उन्होंने कहा कि सोलन अस्पताल में योग्य एवं अनुभवी डॉक्टर उपलब्ध हैं, लेकिन प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है। बेहतर प्रबंधन के अभाव में मरीजों और उनके परिजनों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

 

भारतीय जनता पार्टी, सोलन शहरी मंडल की मांग है कि माननीय स्वास्थ्य मंत्री केवल निरीक्षण और फोटो सेशन तक सीमित न रहें, बल्कि मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल का कार्य युद्धस्तर पर पूरा करवाएं, सोलन–सपाटू मार्ग के लिए शीघ्र बजट उपलब्ध करवाएं तथा सोलन की जनता को बेहतर स्वास्थ्य एवं आधारभूत सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराएं।

 

Oplus_131072

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000