निजी स्कूलों पर सख्ती! हिमाचल बोर्ड का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगी मनमानी – भारत केसरी टीवी

निजी स्कूलों पर सख्ती! हिमाचल बोर्ड का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगी मनमानी

[ मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

निजी स्कूलों पर सख्ती! हिमाचल बोर्ड का बड़ा फैसला, अब नहीं चलेगी मनमानी

Advertisement

 

Advertisement

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के निजी स्कूलों की मनमानी पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नए निर्देशों के तहत अब सभी संबद्ध निजी स्कूलों को केवल बोर्ड द्वारा निर्धारित पाठ्यक्रम और अधिकृत किताबों के माध्यम से ही छात्रों को शिक्षा देनी होगी।

बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि कोई भी स्कूल अब अपनी मर्जी से निजी प्रकाशकों की महंगी किताबें छात्रों पर नहीं थोप सकेगा। साथ ही, किताबों की खरीदारी केवल अधिकृत डिपो या विक्रेताओं से ही की जाएगी और यह खरीद छात्रों की कुल संख्या के अनुसार ही सीमित रखनी होगी।

इस प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए बोर्ड ने समय-सीमा भी निर्धारित की है। सभी निजी स्कूलों को अपनी खरीदी गई किताबों के मूल बिलों का सत्यापन संबंधित डिपो से करवाना होगा और यह दस्तावेज 30 मई 2026 तक बोर्ड की संबद्धता शाखा में जमा करना अनिवार्य होगा।

बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि शिक्षा की गुणवत्ता और एकरूपता बनाए रखने के लिए इन निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, यहां तक कि मान्यता रद्द करने जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000