आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्रीशन स्केल पर नए आदेशों से मचा भ्रम, वर्कर्ज और हैल्पर्ज संघ ने उठाए सवाल – भारत केसरी टीवी

आंगनबाड़ी केंद्रों में न्यूट्रीशन स्केल पर नए आदेशों से मचा भ्रम, वर्कर्ज और हैल्पर्ज संघ ने उठाए सवाल

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

Advertisement

आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाले न्यूट्रीशन स्केल को लेकर विभाग की ओर से नए आदेश जारी किए गए हैं, जिस पर आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हैल्पर्ज संघ ने सवाल खड़े कर दिए हैं। नए आदेशों के तहत बच्चों को 10 और 20 दिन का न्यूट्रीशन स्केल दिया गया है, जिसको लेकर इन दिनों आंगनबाड़ी वर्कर्ज में असमंजस की स्थिति है। ऐसे में केंद्रों में राशन का वितरण प्रभावित हो रहा है। आंगनबाड़ी वर्कर्ज एवं हैल्पर्ज संघ के पदाधिकारियों का कहना है कि इस दौरान एक से 6 वर्ष की आयु वाले बच्चों के लिए जारी किए स्केल में कुछ भी स्पष्ट नहीं है।
इससे केंद्रों में वर्कर्ज को बच्चों को आहार देने में दिक्कत आ रही है। संघ की अध्यक्ष नीलम शर्मा का कहना है कि पहले प्रतिदिन के हिसाब से स्केल जारी किया जाता है, लेकिन अब महीने और 10-10 दिन का स्केल जारी किया है, जो समझ से परे है। पहले एक बच्चे के लिए प्रति 100 ग्राम चावल का स्केल रहता है, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। संघ ने विभाग से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने का आग्रह किया और पूर्व में जारी न्यूट्रीशन स्केल को ही यथावत रखने की मांग की है। गौर हो कि आंगनबाड़ी केंद्रों में एक से 3 और एक से 6 वर्ष के बच्चों को अलग-अलग न्यूट्रीशन स्केल दिया जाता है।

Advertisement

#AnganwadiWorkers #NutritionScale #ICDS #ChildNutrition #HimachalPradesh #AnganwadiCenters #WomenAndChildDevelopment #NeelamSharma #GovernmentOrders #PublicConcern

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000