रक्षा-टेक्नोलॉजी से एआई तक बढ़ेगा सहयोग, PM मोदी और रॉबर्ट फिको की मुलाकात में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर – भारत केसरी टीवी

रक्षा-टेक्नोलॉजी से एआई तक बढ़ेगा सहयोग, PM मोदी और रॉबर्ट फिको की मुलाकात में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

स्लोवाकिया दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रॉबर्ट फिको की मुलाकात में 11 समझौतों पर हस्ताक्षर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के बीच सोमवार को हुई मुलाकात में दोनों देश रक्षा, टेक्नोलॉजी से लेकर एआई में सहयोग बढ़ाने सहित 11 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने संयुक्त प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि मुझे खुशी है कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमने अपने संबंधों को व्यापक भागीदारी का दर्जा देने का निर्णय लिया है। इंडिया-ईयू एफटीए को अंतिम रूप देने में स्लोवाकिया से मिले सहयोग के लिए मैं प्रधानमंत्री का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। हम इसेजल्द से जल्द लागू करने के लिए काम करेंगे, ताकि दोनों देशों के उद्योग, स्टार्टअप्स और ट्रेडर्स इसका अधिकतम लाभ उठा सकें।

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि स्लोवाकिया की एक यूनिवर्सिटी में एआई के विषय पर इंडिया चेयर स्थापित की जा रही है। एआई मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने, यही हमारी साझा सोच है। हमारा मानना है कि एआई का भविष्य केवल नवाचार से नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानवीय गरिमा पर आधारित होना चाहिए। रक्षा सहयोग हमारे गहरे आपसी विश्वास और रणनीतिक अभिसरण का प्रमाण है। मुझे खुशी है कि इस महत्तवपूर्ण क्षेत्र में हमने लैटर ऑफ इंटेंट पर हस्ताक्षर किए हैं।

भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के पक्ष में स्लोवाकिया

स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने कहा कि स्लोवाक रिपब्लिक और भारत ऐसे देश हैं, जो कई कॉमन टॉपिक से जुड़े हुए हैं।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000