“नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की अनोखी पहल: स्कूलों को गोद लेकर युवाओं को किया जागरूक” – भारत केसरी टीवी

“नशे के खिलाफ सोलन पुलिस की अनोखी पहल: स्कूलों को गोद लेकर युवाओं को किया जागरूक”

नशे के खिलाफ कार्यवाही में स्कूली छात्रों की महत्वपूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सोलन पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा एक एक स्कूल को अडॉप्ट किया गया था तथा पुलिस अधीक्षक जिला सोलन द्वारा सुल्तानपुर सरकारी स्कूल को गोद लिया गया था,

Advertisement

जिस सन्दर्भ में दिनांक 03.04.2025 को पुलिस अधीक्षक जिला सोलन, हि0 प्र0 द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुलतानपुर को गोद लेकर नशीले पदार्थों के दुरुपयोग के प्रति जागरूकता फैलाने और छात्र छात्राओं में अकेडमिक्स, खेल कूद, एनसीसी,एनएसएस, स्वास्थ्य आदि के प्रति रुचि विकसित करने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की गई थी । इस अभियान का उद्देश्य छात्रों को नशे के खिलाफ दृढ़ संकल्पित बनाना तथा उनको इस सामाजिक बुराई से बचाना है।

Advertisement

*इसी कड़ी में आज दिनांक 15-07-2025 को पुलिस अधीक्षक सोलन द्वारा गोद लिए गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, सुलतानपुर का दौरा किया गया तथा इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों के साथ वन टू वन संवाद किया गया जिसका लक्ष्य युवा पीढ़ी को सकारात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करना है । इस पहल के तहत, पुलिस विभाग द्वारा पाठशाला प्रबंधन से पाठशाला में नियमित रुप से जागरूकता कार्यक्रम, सेमिनार तथा साथ ही छात्रों को खेल और अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जोड़कर उनके व्यक्तित्व विकास पर भी बल देने बारे अनुरोध किया गया ।

Advertisement

इस अवसर पर शिक्षकों से भी अपील की गई कि वे बच्चों के व्यवहार पर नजर रखें और किसी भी प्रकार के नशे की लत को रोकने में सहयोग करें । छात्रों को बिना संकोच के पुलिस विभाग के साथ अपने विचार साझा करने बारे भी प्रोतसाहित किया गया । इस कार्यक्रम में, स्कूल प्रिंसिपल, स्कूल स्टाफ तथा छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।* जिला पुलिस के सभी राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने अपने एडॉप्टेड स्कूल में लगातार संवाद किया जा रहा है ।

Advertisement

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000