नशामुक्त-स्वस्थ्य राज्य बनेगी देवभूमि, सरकारी-निजी स्कूलों को 14 जून तक तंबाकू मुक्त होने का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य – भारत केसरी टीवी

नशामुक्त-स्वस्थ्य राज्य बनेगी देवभूमि, सरकारी-निजी स्कूलों को 14 जून तक तंबाकू मुक्त होने का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

प्रदेश के सभी सरकारी-निजी स्कूलों को 14 जून तक तंबाकू मुक्त होने का प्रमाणपत्र लेना अनिवार्य

हिमाचल प्रदेश को नशामुक्त और स्वस्थ राज्य बनाने की दिशा में प्रदेश सरकार और शिक्षा निदेशालय ने एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाया है। स्कूल शिक्षा निदेशालय, हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी एक आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए 14 जून तक तंबाकू मुक्त होने का वैधानिक प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), हिमाचल प्रदेश के निर्देशों के बाद शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में राज्य के सभी जिलों के माध्यमिक और प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशकों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इस अभियान को आगामी विश्व तंबाकू निषेध दिवस-2026 अभियान के एक महत्त्वपूर्ण हिस्से के रूप में पूरे प्रदेश में युद्ध स्तर पर लागू किया जा रहा है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और इसे अति आवश्यक श्रेणी में रखकर काम करने को कहा गया है। अधिसूचना के मुताबिक, प्रदेश के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को टोबैको-फ्री एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन की गाइडलाइंस का पूरी तरह से पालन करना होगा। इस अभियान के तहत स्कूलों को सबसे पहले अपना स्व-मूल्यांकन (सेल्फ-असेस्मेंट) करना होगा, जिसके लिए शिक्षा विभाग ने कुल नौ महत्त्वपूर्ण मानक तय किए हैं।

इन मानकों को पूरा करने वाले स्कूलों को संबंधित ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर के माध्यम से अपनी रिपोर्ट सत्यापित करवानी होगी, जिसके बाद ही उन्हें आधिकारिक तौर पर तंबाकू मुक्त संस्थान का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000