धर्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार – भारत केसरी टीवी

धर्मपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लाई नेटवर्क का मुख्य सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

उक्त मामले में पूर्व में गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त किया गया था, जिनसे गहन एवं वैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की गई। जांच के दौरान आरोपियों से प्राप्त जानकारी तथा उपलब्ध तकनीकी साक्ष्यों के सूक्ष्म विश्लेषण से यह तथ्य सामने आया कि बरामद चिट्टा/हेरोइन पंजाब के जिला फाजिल्का निवासी एक युवक से खरीदा गया था, जो इस अवैध कारोबार में एक प्रमुख सप्लायर के रूप में संलिप्त है। आरोपियों से की गई विस्तृत पूछताछ एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उक्त मुख्य सप्लायर की पहचान सुनिश्चित की गई।

तत्पश्चात आज दिनांक 19-06-2026 को थाना धर्मपुर की पुलिस टीम ने त्वरित एवं सुनियोजित कार्रवाई करते हुए मामले में संलिप्त मुख्य सप्लायर, लवप्रीत सिंह पुत्र श्री जसवंत सिंह, निवासी गाँव एवं डाकघर हस्तकलां, तहसील एवं जिला फाजिल्का, पंजाब, उम्र 19 वर्ष, को backward linkage के आधार पर खरड़ (पंजाब) से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 08 ग्राम चिट्टा/हेरोइन भी बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी को आज दिनांक 19-06-2026 को माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर पुलिस हिरासत रिमांड प्राप्त करने का अनुरोध किया जाएगा, ताकि उससे पूछताछ कर इस नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों एवं मादक पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया जा सके। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड का सत्यापन किया जा रहा है। अब तक इस प्रकरण में कुल 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है तथा उनके कब्जे से कुल 13.50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया जा चुका है। मामले की विवेचना प्रगति पर है तथा इसमें संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहनता से जांच की जा रही है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000