भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल – भारत केसरी टीवी

भाजपा की 17 जिला कार्यक्रणियां घोषित, जल्द आएगी प्रदेश की टीम : बिंदल

शिमला ब्यूरो सुभाष शर्मा 04/08/2025

Advertisement

• हिमाचल में जिला स्तर पर बने 874 सदस्य एवं पदाधिकारी जिसमें महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी 258
• 500 सांसदों वाली कांग्रेस आज सिमट कर रह गई

Advertisement

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि भाजपा की 17 जिला कार्यकारणीयों की घोषणा हो चुकी है और जल्द ही भाजपा की प्रदेश टोली की घोषणा हो जाएगी। भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित राजनीतिक दल है और जनसंघ से लेकर भाजपा का आज तक का सफर उज्जवल रहा है, सामान्य समाज से कार्यकर्ता निर्माण करते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने आप को नवीनता के साथ निर्मित किया है।

Advertisement

उन्होंने कहा कांग्रेस पार्टी जो एक समय संसद में 500 सांसदों के साथ होती थी आज बड़ी कम संख्या के साथ सिमट कर रह गई है, जहां की भाजपा दो सांसदों से आज देश और दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। 1947 से पूर्व कांग्रेस का गठन आजादी के लिए हुआ था और उसके उपरांत कांग्रेस का गठन सत्ता संभालने के लिए मान्य नहीं था, पर महात्मा गांधी ने जवाहरलाल नेहरू को प्रधानमंत्री बनकर कांग्रेस पार्टी का स्वरूप ही बदल दिया।

Advertisement

बिंदल ने कांग्रेस पार्टी से सवाल करते हुए पूछा कि अगर उनको भारत के तिरंगे से कुछ तकलीफ या परेशांज है तो वह बताएं ? पर भाजपा के लिए देश का तिरंगा आन, बान और शान है। हम पूरे प्रदेश में 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाएंगे और वीर योद्धाओं का स्मरण भी करेंगे। भाजपा 171 मंडलों में 15 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्राओं का आयोजन भी करेगी। बिंदल ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा 1 साल से हिमाचल कांग्रेस का पूरा संगठन भंग है ना बूथ पर , ना प्रदेश में कांग्रेस का एक भी नेता है पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कार्य कर रहा है और नई टीम के साथ नई ऊर्जा लेते हुए काम में लग जाता है।

बिंदल ने संगठन की जानकारी देते हुए कहा की जिला कार्यसमितियो के गठन में हमारे 17 जिलों में कुल कार्यसमिति सदस्य 874 है, जिसमें से महिलाएं 358 और अनुसूचित जाति, जनजाति एवं ओबीसी 258 है। अगर हम मंडलों की बात करें तो पहले हम 74 थे अब हम 171 है कुल मंडल कार्यसमिति सदस्य 7587 जिसमें से महिलाएं 2569 एवं अनुसूचित जाति, जनजाति ,ओबीसी 3532 है।
भाजपा 8007 बूथों में से 7870 बूथों पर 11 सदस्य समिति गठित कर चुकी है। भाजपा के बूथ स्तर पर कल कार्यकर्ता 89646 है।

बिंदल ने कहा कि भाजपा का संगठन अभेद्य है और आगामी विधानसभा चावन के लिए तैयार है, जिसमें भाजपा का यह तरुण संगठन विजय की ओर बढ़ रहा है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000