सोलन जिला क्राइम रिपोर्ट – भारत केसरी टीवी

सोलन जिला क्राइम रिपोर्ट

सोलन मदन शर्मा 18 सितंबर

दिनांक 17.09.2025 को मनीष कुमार बिंदल पुत्र श्री रामेश्वर बिंदल निवासी बिंदल निवासी, ओल्ड कोट रोड़ कण्डाघाट, डाकघर व तहसील व जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि इसके भाई बिन्देश ने इसके घर को आने वाली पीने के पानी की पाईप को काट दिया, जिसकी वजह से इसके घर की पानी की अपूर्ति बंद हो गई। बिन्देश ने इसके घर की पानी की दो टंकियों में भी सुराक कर दिए । इस सदंर्भ में पुलिस थाना कण्डाघाट में अभियोग अधीन धारा 326(a) भारतीय न्याय सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

दिनांक 18.09.2025 को सुरेन्द्र वर्मा पुत्र स्व0 श्री जगर नाथ निवासी गांव दिदु, डाकघर बखालग, तहसील अर्की, जिला सोलन ने शिकायत दर्ज करवाई कि यह शिवघाटी के पास डोडी बाईफ्रिकेशन के नजदीक पंहुचा तो अर्की की तरफ से मोटर साईकिल नम्बर HP11B-4978 का चालक भुपेन्द्र पुत्र श्री कर्म चंद निवासी गांव व डाकघर मंज्याट, तहसील अर्की जिला सोलन मोटर साईकल को तेजरफतारी व लापरवाही पुर्वक चलाते हुए लाया जिससे मोटर साईकल मोड पर अनियन्त्रित होकर गिर गई । इस सदंर्भ में पुलिस थाना अर्की में अभियोग अधीन धारा 281,125(a) भारतीय न्याय सहिंता में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

राम आधार साह पुत्र श्री भागवत साह निवासी गांव दुलार पट्टी मिश्रटोला, डाकघर लोहरिया थाना जोगा पट्टी, तहसील बेतियां पश्चमी चम्पारन बिहार हाल रिहाईश कालका ने शिकायत दर्ज करवाई कि इसे अपने बेटे के एक्सीडेंट की सूचना प्राप्त हुई जिस पर यह ESI अस्पताल परवाणू पहुचां जहां पर इसे इसके बेटे ने इसे बतलाया कि जब वह अपने मोटर साईकिल न0-HP15A-2650 पर कोटी से वापिस परवाणू की तरफ आ रहा था तो चक्कीमोड़ के पास पिकअप न0-HP16A-4186 के चालक वेद प्रकाश ने पिक अप को गलत दिशा में तेज रफतारी व लापरवाही पुर्वक चलाते हुए मोटर साईकल को टक्कर मार दी। इस सदंर्भ में पुलिस थाना परवाणु में अभियोग अधीन धारा281, 125(a), 125(b) में पजींकृत करके आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

दिनांक 17.09.2025 को जिला पुलिस सोलन द्वारा मोटर वाहन अधिनियम के अनुसार कुल 232 चालान किए जाकर 13,900/- जुर्माना प्राप्त किया । जिसमें Drunken Driving =04, Rash/Negligent Driving = 03, Over Speeding = 26, Without D/L = 04, Using Mobile Phone =, Without helmet = 33, Seat Belt=50, तथा अन्य में 112 चालान किए गए ।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Back to top button
Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000