मुरारी मार्केट हॉल, सोलन अवसर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह – भारत केसरी टीवी

मुरारी मार्केट हॉल, सोलन अवसर: डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह

सोलन ब्यूरो सुभाष शर्मा 23/04/25

Advertisement

आयोजक: भारतीय जनता पार्टी, ज़िला सोलन

Advertisement

आज मुरारी मार्केट हॉल, सोलन में भारतीय जनता पार्टी ज़िला सोलन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ज़िला अध्यक्ष रत्न सिंह पाल ने की, जबकि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

विशिष्ट अतिथि के रूप में पच्छाद की विधायिका श्रीमती रीना कश्यप मौजूद रहीं। समारोह के प्रभारी प्रदेश रेडी फड़ी तथा झुगी झुपडी के अध्यक्ष तरसेम भारती रहे, जिनके कुशल संचालन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Advertisement

समारोह में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, लखविंद्र राणा, के.एल. ठाकुर, गोविंद राम शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद, प्रदेश सचिव डॉ. डेज़ी ठाकुर, एवं प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा शामिल थे।

इसके अतिरिक्त ज़िला महामंत्री भरत साहनी एवं बलबीर ठाकुर, मण्डल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, मदन ठाकुर,चंद्रकांत शर्मा,की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान और सामाजिक समानता की दिशा में उनके प्रयासों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया गया अन्त में सोलन शहर की अनेक संस्थाओं के साथ मुरारी कम्पलेन से लेकर ओल्ड डी,सी, औफीस तक कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तान के ऊगरबादीयो दुबारा हिन्दू पर्यटन पर बेरहमी से गोलियां चलाकर 28 लोगों की हत्या करने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल जी की अध्यक्षता में विशाल जुलूस निकाला गया बाद में पुतला भी जलाया गया

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000