कांगड़ा को मिली रेल की नई रफ्तार: अनुराग सिंह ठाकुर-डॉ. राजीव ने नैरो गेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी – भारत केसरी टीवी

कांगड़ा को मिली रेल की नई रफ्तार: अनुराग सिंह ठाकुर-डॉ. राजीव ने नैरो गेज ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

[MADAN SHARMA]

Advertisement

 

Advertisement

*अनुराग बोले, ‘हिमाचल की पहाड़ियों पर दौड़ी विकास की रेल: कांगड़ा से नैरो गेज का शुभारंभ*

 

*सपना हुआ साकार: कांगड़ा स्टेशन से नैरो गेज ट्रेन रवाना, पर्यटन-रोजगार को लगेंगे पंख*

 

*डबल इंजन का कमाल: कांगड़ा में नैरो गेज को हरी झंडी, हिमाचल की कनेक्टिविटी हुई मजबूत*

 

*कांगड़ा/धर्मशाला, 02 जून, 2026*

 

हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी को नई उड़ान मिली। पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर और राज्यसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कांगड़ा रेलवे स्टेशन से नैरो गेज ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया।

 

इस ऐतिहासिक मौके पर कांगड़ा के विधायक पवन काजल और विधायक ठाकुर रणबीर सिंह निक्का, रेलवे के डीआरएम विवेक कुमार भी मौजूद रहे। रेलवेज़ ऑथोरिटी के अधिकारी-कर्मचारियों ने पूरे कार्यक्रम का संचालन किया।

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर* ने कहा कि “मोदी सरकार का लक्ष्य है – हिमाचल के हर कोने को रेल से जोड़ना। कांगड़ा की ये ट्रेन उसी संकल्प का हिस्सा है। नैरो गेज ट्रेन के शुरू होने से कांगड़ा-धर्मशाला क्षेत्र में पर्यटन को बड़ा बूस्ट मिलेगा। साथ ही स्थानीय लोगों को आवागमन की सुविधा और युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल में गरीब को बस वोट बैंक बनाया। हिमाचल प्रदेश में रेल कनेक्टिविटी पर अगस्त 2022 में बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश और पंजाब की सीमा पर स्थित चक्की नदी रेलवे पुल बह जाने पर बड़ी रुकावट का सामना करना पड़ रहा था। इस पुल के पुनर्निर्माण की मजबूत मांग को हमने केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जिस पर त्वरित कार्यवाई करते हुए पुल के निर्माण का कार्य रेल मंत्रालय द्वारा शुरू कराया गया। करीब 70 करोड़ रुपये की लागत से बने नए पुल का निर्माण आधुनिक तकनीक से किया गया है। रेल सेवा की बहाली से देवभूमि में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होगी। यह अवसर हिमाचल के रेल यातायात सुविधा में एक अहम पड़ाव है, जिसके लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी व रेल मंत्री श्री अश्वनी वैष्णव जी का आभार प्रकट करता हूँ”

 

अनुराग सिंह ठाकुर ने कांगड़ा में रेल चलाकर गरीब का घर बना दिया। उन्होंने कहा कि “इस रेल से गरीब का भला हुआ है। हम प्राकृतिक आपदा के लिए केंद्र सरकार से 111 करोड़ की मांग कर रहे हैं। भाजपा संकट में साथ हर हिमाचली में साथ पूरी मजबूती से खड़ी है।

 

 

श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा “ आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की मोदी सरकार ने केंद्रीय बजट 2026-27 में देवभूमि हिमाचल प्रदेश को रेल नेटवर्क के विस्तार, आधुनिकीकरण, सुरक्षा परियोजना और विद्युतीकरण के लिए ₹2911 करोड़ रुपए मंजूर किए हैं। मोदी सरकार का हिमाचल में रेल नेटवर्क के विकास में सदा ही विशेष योगदान रहा है औ यह मंजूर राशि कांग्रेस सरकार द्वारा दी गई राशि से 27 गुना अधिक है। अगर देवभूमि में मौजूदा रेलवे विस्तार के कार्यों को देखें तो अभी हिमाचल में 17 हजार 711 करोड़ की परियोजनाएं चल रहीं हैं जिससे राज्य में रेल नेटवर्क बेहतर होगा। 46 करोड़ रुपए की लागत से हिमाचल प्रदेश के चार रेलवे स्टेशन को अमृत स्टेशन योजना के तहत नए सिरे से विकसित किए जाने का भी प्रावधान इस बजट में किया गया है”

 

 

*डॉ. राजीव भारद्वाज* ने कहा कि पहाड़ी राज्य में रेल नेटवर्क का विस्तार मतलब विकास की नई पटरी पर हिमाचल का आगे बढ़ना।

 

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” और “जय भाजपा तय भाजपा” के नारों से पूरा स्टेशन गूंज उठा।

 

*पवन काजल* ने कहा कि कांगड़ा की जनता का दशकों पुराना सपना आज साकार हुआ है। नैरो गेज ट्रेन से हमारे क्षेत्र का पर्यटन, व्यापार और रोजगार तीनों बढ़ेंगे। प्रधानमंत्री मोदी जी, अनुराग ठाकुर जी और रेल मंत्रालय का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। ये डबल इंजन सरकार की देन है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000