भारत केसरी टीवी

दाड़लाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चिट्टा सप्लायर अमित गुप्ता गिरफ्तार, पहले भी कई मामलों में रहा शामिल

Advertisement

दाड़लाघाट थाना पुलिस ने नशा तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस अभियोग में गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के दौरान यह खुलासा हुआ कि उनके कब्जे से बरामद चिट्टा/हेरोइन, वे जीरकपुर (पंजाब) से अमित गुप्ता नामक व्यक्ति से लाए थे।

Advertisement

इस पर पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अमित गुप्ता पुत्र श्री सूशील गुप्ता, निवासी ग्रीन एन्क्लेव, लोहगढ़, जीरकपुर, जिला एस.ए.एस. नगर मोहाली, पंजाब (उम्र 38 वर्ष) को backward linkage के आधार पर दिनांक 19 अक्तूबर, 2025 को जीरकपुर से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर चार दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है।

Advertisement

सरसरी जांच में यह भी सामने आया है कि अमित गुप्ता पहले भी इसी प्रकार की आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके विरुद्ध चिट्टा/हेरोइन तस्करी के दो मामले दर्ज हैं—

Advertisement

एक मामला थाना पतलीकुहल, जिला कुल्लू (हि.प्र.) में, जिसमें 26 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ था।

दूसरा मामला थाना लालडू, पंजाब में, जिसमें 50 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया था।

इसके अतिरिक्त आरोपी के विरुद्ध थाना डेरा बस्सी, पंजाब में मारपीट का मामला भी दर्ज है।
मामले की जांच जारी है।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000