तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता – भारत केसरी टीवी

तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह में बोले राज्यपाल, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ से मजबूत होगी राष्ट्रीय एकता

[मदन शर्मा]

Advertisement

 

Advertisement

तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह में राज्यपाल ने की शिरकत

राज्यपाल Kavinder Gupta कविंद्र गुप्ता ने आज लोक भवन, शिमला में आयोजित तेलंगाना स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता की। यह कार्यक्रम ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया। राज्यपाल ने कहा कि यह राष्ट्रव्यापी पहल प्रधानमंत्री Narendra Modi नरेंद्र मोदी की परिकल्पना है, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों के बीच सांस्कृतिक समन्वय को बढ़ावा देना है।

समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस मनाने से उनकी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सम्मान देने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नागरिकों के बीच भाईचारे, एकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करते हैं तथा राज्यों के गठन और विकास में योगदान देने वाले लोगों के प्रयासों और बलिदानों को याद करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कविंद्र गुप्ता ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ एक दूरदर्शी पहल है, जिसका उद्देश्य एकजुट, समृद्ध और सौहार्दपूर्ण भारत का निर्माण करना है। यह कार्यक्रम लोगों को देश की विविधता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए प्रेरित करता है तथा राष्ट्रीय एकीकरण की भावना को और मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि भारत में भाषाओं, संस्कृतियों, परंपराओं और रीति-रिवाजों की व्यापक विविधता होने के बावजूद एकता ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। लोग भले ही अलग-अलग राज्यों, समुदायों, जातियों या धर्मों से संबंधित हों, लेकिन उनकी पहली पहचान भारतीय होने की है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों में एकता, सौहार्द, पारस्परिक सम्मान और राष्ट्रीय गौरव का संदेश निरंतर फैलाने की आवश्यकता पर बल दिया।

राज्यपाल ने कहा कि ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की भावना हमें देश के सामूहिक लक्ष्यों की प्राप्ति और एक मजबूत एवं समावेशी भारत के निर्माण के लिए मिलकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

इस अवसर पर राज्यपाल ने समारोह में सहभागिता के लिए तेलंगाना के नागरिकों को सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव Sandeep Bhardwaj संदीप भारद्वाज सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

व्हाट्सप्प आइकान को दबा कर इस खबर को शेयर जरूर करें

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे
Donate Now
               
हमारे  नए ऐप से अपने फोन पर पाएं रियल टाइम अलर्ट , और सभी खबरें डाउनलोड करें
डाउनलोड करें

जवाब जरूर दे 

2027 में कौन होगा हिमाचल का मुख्य मंत्री

View Results

Loading ... Loading ...


Related Articles

Close
Facebook Instagram Twitter Youtube Whatsapp
Website Design By Mytesta.com +91 8809666000